होम / बिजनेस / Ratan TATA 2024 में छोड़ देंगे इस कंपनी का साथ, बड़ा कदम उठाने की है तैयारी!

Ratan TATA 2024 में छोड़ देंगे इस कंपनी का साथ, बड़ा कदम उठाने की है तैयारी!

रतन टाटा ने कुछ साल पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी में निवेश किया था, जिसके आधार पर उन्हें प्रेफरेंस शेयर आवंटित किए गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा समूह (TATA Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. टाटा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई (FirstCry) की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकते हैं. दरअसल, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस अपना IPO लेकर आने वाली है. कंपनी ने इसके लिए बाजार नियामक SEBI के पास दस्तावेज जमा करा दिए हैं. रतन टाटा कंपनी के आईपीओ के दौरान अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकते हैं.

ये भी बेचेंगे हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं. इन दस्तावेजों से पता चलता है कि आईपीओ में 1,816 करोड़ रुपए तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और कंपनी के शेयरधारक 5.44 करोड़ इक्विटी शेयर Offer for Sale (OFS) के जरिए बेचेंगे. हिस्सेदारी बेचने वाले निवेशकों में सॉफ्टबैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), TPG, न्यूक्वेस्ट एशिया, एसवीएफ फ्रॉग (केमैन) लिमिटेड, वैलेंट मॉरीशस, एप्रीकॉट इन्वेस्टमेंट्स, टीआईएमएफ, थिंक इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड, श्रोडर्स कैपिटल और PI अपॉर्चुनिटीज शामिल हैं. इसके अलावा रतन टाटा भी अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकते हैं.

ये भी पढ़ें - ऐसे ही कर्मचारियों के चहेते नहीं हैं Ratan Tata, ये एक घटना बयां करती है बहुत कुछ

टाटा का कितना है निवेश?
कंपनी के आईपीओ के जरिए रतन टाटा अपने 77,900 शेयर बेच सकते हैं. ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड फर्स्टक्राई के नाम से मां-बच्चों की देखभाल वाले प्रोडक्ट बेचती है. रतन टाटा ने साल 2016 में कंपनी में 66 लाख रुपए इन्वेस्ट किए थे, जिसके बाद उन्हें कंपनी के प्रेफरेंस शेयर आवंटित किए गए थे. ब्रेनबीज सॉल्यूशंस IPO से मिलने वाले पैसा का इस्तेमाल भारत के साथ-साथ सऊदी अरब में फर्स्टक्राई के नए स्टोर्स और गोदाम खोलने के लिए करेगी. बता दें कि वित्त वर्ष 2023 में फर्स्टक्राई का कंसॉलिडेटेड शुद्ध घाटा बढ़कर 486.05 करोड़ रुपए हो गया था. जबकि इसके कंसॉलिडेटेड रिवेन्यु में दोगुना इजाफा हुआ था और यह 5,632.53 करोड़ रुपए पहुंच गया. माना जा रहा है कि कंपनी के आईपीओ अगले साल आ सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.