✕

होम / बिजनेस / कुछ देर में हो सकती है रतन टाटा के उत्तराधिकार की घोषणा, नोएल का नाम सबसे आगे

कुछ देर में हो सकती है रतन टाटा के उत्तराधिकार की घोषणा, नोएल का नाम सबसे आगे

रतन टाटा के निधन के बाद उनकी विरासत कौन संभालेगा, इस पर फैसला लेने के लिए एक बैठक चल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रतन टाटा के उत्तराधिकारी का फैसला अब से कुछ देर में हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ट्रस्ट की एक बैठक चल  रही है, जिसमें रतन टाटा के उत्तराधिकारी का फैसला किया जाएगा. इसकी संभवना सबसे ज्यादा है कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन जाए. नोएल पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं. जिसकी संयुक्त रूप से टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है.  

अलग है कार्यशैली
नोएल लंबे समय से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं. वह वर्तमान में टाटा समूह  की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं. वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन भी हैं. इसके अलावा वह टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस-चेयरमैन हैं. नोएल के काम करने की शैली रतन टाटा से बिल्कुल अलग है. नोएल ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. 

3800 करोड़ की विरासत
रतन टाटा की अपनी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उनके संभावित उत्तराधिकारियों में नोएल टाटा मजबूत दावेदार के रूप में उभरते हैं. माना जा रहा है कि वही 3800 करोड़ रुपए के टाटा समूह की कमान कौन संभालेंगे. नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बेटे नोएल, रिश्ते में रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं - माया टाटा, नेविल टाटा और लीह टाटा.  ये तीनों भी  रतन टाटा की संपत्ति के संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल हैं. 

निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका
माया ने टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड एवं टाटा डिजिटल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है. TATA न्यू ऐप को लॉन्च करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वहीं, 32 वर्षीय नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड में प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को लीड कर रहे हैं. उनकी शादी टोयोटा किर्लोस्‍कर ग्रुप परिवार की मानसी किर्लोस्कर से हुई है. नेविल 2016 में ही ट्रेंट लिमिटेड का हिस्सा बन गए थे. उन्होंने कंपनी के पैकेज्ड फूड और बेवरेजेज बिजनेस का नेतृत्व किया था. इसके बाद उन्होंने Zudio को संभाला, जो आज देश के सबसे बड़े एपेरल ब्रैंड्स में से एक है. 39 वर्षीय लीह टाटा, टाटा समूह के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का कामकाज देख रही हैं. ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है.  उन्हें कुछ वक़्त पहले इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रैंड का प्रभार दिया गया था.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago