✕

होम / बिजनेस / देश ने नम आंखों से अपने 'रत्न' को दी अंतिम विदाई, शोक में डूबा 'गोवा' 

देश ने नम आंखों से अपने 'रत्न' को दी अंतिम विदाई, शोक में डूबा 'गोवा' 

रतन टाटा का कल वर्ली स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनका सबसे पसंदीदा डॉग गोवा वहीं गुमसुम बैठा रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रतन टाटा (Ratan Tata) इस दुनिया से विदा हो गए हैं. पूरे देश ने उन्हें नाम आंखों से अंतिम विदाई दी. कल मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर में रतन टाटा के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा गया था. जहां VVIP से लेकर आम जनता तक बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. वर्ली स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान, रतन टाटा का सबसे पसंदीदा डॉग 'गोवा' भी उनके अंतिम दर्शन के दौरान मौजूद रहा. गोवा टाटा के पार्थिव शरीर के साथ बैठा रहा. 'गोवा' रतन टाटा के पार्थिव शरीर के पास पहुंचने के बाद वह ताबूत के पास खाली जगह पर बैठ गया. जब उसे वहां से हटाने की कोशिश की तो वह जमीन पर लेट गया. 

खाना-पीना छोड़ा
रतन टाटा के गम में गोवा ने खाना-पीना छोड़ दिया है. वह गुमसुम बैठा हुआ है. इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि रतन टाटा को भारत रत्न दिया जाए. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है. ठाकरे ने पत्र में लिखा है कि वह एक ऐसे शख्स थे, जिन्हें किसी सम्मान की उम्मीद नहीं थी, लेकिन एक इंसान के रूप में उनका भारतीय उद्योग, भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान था. ऐसे व्यक्ति को वास्तव में उसके जीवनकाल में ही भारत रत्न दिया जाना चाहिए था.

शर्मा की आलोचना
उधर, पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को रतन टाटा को लेकर किए गए एक ट्वीट के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा है. शर्मा ने टाटा को श्रद्धांजलि के दौरान कुछ ऐसा लिख दिया कि लोग नाराज़ हो गए. बाद में उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा. Paytm फाउंडर की हटाई गई श्रद्धांजलि का एक स्क्रीनशॉट अब वायरल हो रहा है. विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा के लिए लिखा था- एक लीजेंड जो हर पीढ़ी को प्रेरित करते हैं. अगली पीढ़ी के उद्यमी भारत के सबसे विनम्र कारोबारी से मिलने से चूक गए. सलाम, सर. ओके, टाटा, बाय-बाय. 'ओके, टाटा, बाय-बाय' को लेकर ही शर्मा की आलोचना हुई. इसके बाद शर्मा को अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago