✕

होम / बिजनेस / रतन टाटा अपने कुत्ते के लिए कर गए ये बड़ा काम, अकूत दौलत में से मिलेगा इतना हिस्सा

रतन टाटा अपने कुत्ते के लिए कर गए ये बड़ा काम, अकूत दौलत में से मिलेगा इतना हिस्सा

इंडस्ट्रियलिस्ट रतन टाटा की वसीयत की जानकारी सामने आई है. रतन टाटा अपने पीछे 10 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रतन टाटा की वसीयत का खुलासा हो गया है, जिसमें कुछ ऐसे नाम शामिल हैं जो बेहद चौंकाने वाले हैं. उनकी वसीयत में उनके पालतू डॉग का भी नाम शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा (Ratan Tata) ने अपनी वसीयत में पेट डॉग टीटो (Tito) का नाम भी शामिल किया है. वसीयत में उनके दूसरे सहायक, सुब्बैया का भी जिक्र है. इसके अलावा शांतनु नायडू का भी नाम है.

रतन टाटा के वसीयत में पेट डॉक को क्या?

टाओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा ने अपनी वसीयत में अपने जर्मन शेफर्ड टीटो की आजीवन देखभाल की बात कही है. रतन टाटा ने अपनी वसीयत में कथित तौर पर अपने प्रिय जर्मन शेफर्ड, टीटो की आजीवन देखभाल सुनिश्चित की है, जो रतन टाटा की गहरी करुणा को पूरी तरह से दर्शाता है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टीटो, टाटा के लंबे समय के रसोइये राजन शॉ की देखभाल में रहेंगे. टाटा की जानवरों के प्रति प्रेम की कहानी 2018 में तब मशहूर हुई, जब उन्होंने बीमार कुत्ते के पास रहने के लिए किंग चार्ल्स III से शाही सम्मान लेने से मना कर दिया. टाटा को बकिंघम पैलेस में तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलना था.

'मैं उसे छोड़कर नहीं आ सकता''

टाटा के करीबी मित्र, व्यवसायी सुहेल सेठ ने ये कहानी शेयर करते हुए बताया कि टाटा इस समारोह में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार थे, यहां तक कि इस कार्यक्रम के लिए UK में भी सुर्खियां बटोरीं. हालांकि समारोह से कुछ दिन पहले, टाटा के कुत्तों में से एक, टैंगो या टीटो, गंभीर रूप से बीमार पड़ गया. उस समय सेठ लंदन पहुंच चुके थे, रतन टाटा की ओर से 11 मिस्ड कॉल आए थे. जब उन्होंने कॉल का उठाया, तो टाटा ने बस इतना कहा, "मैं उसे छोड़कर नहीं आ सकता." सेठ के आग्रह के बावजूद, टाटा दृढ़ रहे, और अपने कुत्ते के साथ रहने के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी. 

और किसको क्या मिला?

रतन टाटा की कुल दौलत (Ratan Tata Net Worth) का अनुमान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक लगाया गया है. उन्होंने अपनी संपत्ति अपने फाउंडेशन, भाई जिमी टाटा, सौतेली बहनों शिरीन और डीनना जीजीभॉय, हाउस स्टाफ और अन्य लोगों को भी दिया है. रतन टाटा की संपत्तियों में अलीबाग में 2000 वर्ग फट समुद्र किनारे वाला बंगला, मुंबई में जुहू तारा रोड पर 2 मंजिला घर, 350 करोड़ रुपये से अधिक की फिक्स डिपोजिट और 165 अरब डॉलर के टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 0.83% हिस्सेदारी शामिल है. ये सभी रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन को दिया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

8 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago