✕

होम / बिजनेस / मुंबई से बेपनाह इश्क को बयां करती है Ratan Tata की आखिरी इच्छा, जानते हैं क्या है वो?

मुंबई से बेपनाह इश्क को बयां करती है Ratan Tata की आखिरी इच्छा, जानते हैं क्या है वो?

रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को मुंबई में अंतिम सांस ली थी. उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 6 अक्टूबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रतन टाटा (Ratan Tata) अब हमारे बीच नहीं हैं. पिछले हफ्ते मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. टाटा की अस्थियों के विसर्जन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रतन टाटा की आखिरी इच्छा के अनुसार उनकी अस्थियां अरब सागर में विसर्जित की जाएंगी. मामले की जानकारी रखने वाले मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रतन टाटा के बंगले के सामने अरब सागर में उनकी अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा. 

करीबी होंगे शरीक 
रतन टाटा ने खुद इच्छा व्यक्त की थी कि उनकी अस्थियों को बंगले के सामने अरब सागर में विसर्जित किया जाए. इससे समझा जा सकता है कि रतन टाटा को मुंबई से कितना प्यार था. जानकारी के अनुसार, रतन टाटा के रिश्तेदार और करीबी  गेटवे ऑफ इंडिया के जहाज में सवार होकर बीच समुद्र में उनकी अस्थियों को विसर्जित करेंगे. रतन टाटा मुंबई से बेपनाह मोहब्बत करते थे. उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय यहीं बिताया और अपना साम्राज्य स्थापित किया. 

जुड़ा रहेगा रिश्ता
टाटा शायद चाहते थे कि दुनिया से विदा होने के बाद भी उनका मुंबई और उन बेजुबानों से रिश्ता जुड़ा रहे, जो बॉम्बे हाउस में रहते हैं. इसलिए उन्होंने अरब सागर में अपनी अस्थियों के विसर्जन की इच्छा व्यक्त की थी. टाटा परिवार उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए अरब सागर में अस्थियों का विसर्जन करेगा. इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. बता दें कि टाटा ने 9 अक्टूबर को मुंबई में अंतिम सांस ली थी. उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 6 अक्टूबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रतन टाटा ने अपने आखिरी पोस्ट में बताया था कि उनकी सेहत ठीक है और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

9 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

13 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

15 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.