✕

होम / बिजनेस / रसना की रेडी-टु-ड्रिंक सेगमेंट में एंट्री, 350 करोड़ रुपय में किया इस बड़े ब्रांड का अधिग्रहण

रसना की रेडी-टु-ड्रिंक सेगमेंट में एंट्री, 350 करोड़ रुपय में किया इस बड़े ब्रांड का अधिग्रहण

रसना का यह कदम उसके पोर्टफोलियो में विविधता लाने के साथ तेजी से बढ़ते रेडी-टु-ड्रिंक बाजार में उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय पेय उत्पाद कंपनी रसना ने रेडी-टु-ड्रिंक (RTD) सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करते हुए मशहूर ब्रांड Jumpin का अधिग्रहण कर लिया है. कंपनी का लक्ष्य इस सौदे के जरिए तेजी से बढ़ते गैर-कार्बोनेटेड ड्रिंक्स मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना है और 1,000 करोड़ रुपये के बाजार में हिस्सेदारी हासिल करना है. चलिए कंपनी की पूरी प्लानिंग जानते हैं.

Jumpin का अधिग्रहण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रसना ने Jumpin को Hershey India से अधिग्रहीत किया है, जबकि मूल रूप से यह ब्रांड गोदरेज समूह का था. सौदे की कुल कीमत लगभग 350 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. रसना ने इसे अपने दीर्घकालिक रणनीतिक लक्ष्य के रूप में बताया है, जिसमें कंपनी स्वास्थ्यवर्धक और विविध पेय विकल्पों की ओर बढ़ रही है.

भारत का पहला टेट्रापैक ब्रांड

गोदरेज समूह द्वारा लॉन्च किया गया ‘जंपिन’ 1980 के दशक में भारत का पहला टेट्रापैक ब्रांड था, जिसे उसकी स्वादिष्ट पेशकशों और यादगार विज्ञापनों के लिए उपभोक्ताओं का भरपूर प्यार मिला. अब रसना द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद जंपिन को भारतीय फलों के रस से बने एक प्रीमियम, पौष्टिक और स्वादिष्ट पेय के रूप में पुनः लॉन्च किया जा रहा है. यह उत्पाद आधुनिक खुदरा चैनलों, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रसना के व्यापक ग्रामीण वितरण नेटवर्क के जरिए भारत भर में उपलब्ध होगा.

इन फ्लेवर्स में मिलेगा जंपिन
नए जमाने के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए जंपिन को 250 मिलीलीटर (मिली), 600 मिली और 1.2 लीटर पीईटी बोतलों में तथा 125 मिली, 200 मिली और एक लीटर के टेट्रा पैक में लॉन्च किया जाएगा. मैंगो, लेमन, लीची और अमरूद जैसे लोकप्रिय फ्लेवर्स के साथ शुरुआत करते हुए ब्रांड का लक्ष्य प्रमुख शहरी और क्षेत्रीय बाजारों में मजबूत उपस्थिति बनाना है, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया जाएगा.

रसना ग्रुप के चेयरमैन पिरुज खंबाटा ने कहा, "पाउडर ड्रिंक की कई कंपनियों ने RTD मार्केट में उतरने की कोशिश की है, लेकिन यह इतना आसान नहीं है. हम अब सिर्फ कंसन्ट्रेट नहीं, बल्कि व्यापक बाजार को लक्ष्य बना रहे हैं." उन्होंने यह भी जोड़ा कि नया ब्रांड बनाना महंगा और समय लेने वाला होता है, इसीलिए Jumpin जैसे स्थापित ब्रांड को अपनाना कंपनी के लिए ज्यादा व्यावहारिक कदम था.

फलों के रस का बाजार 2033 तक पहुंचेगा ₹1.2 लाख करोड़

आईएमएआरसी ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फलों के रस का बाजार वर्ष 2033 तक 1,22,855 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. यह 2025 से 2033 के दौरान 11.90% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) को दर्शाता है. स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती जागरूकता इस तेजी की प्रमुख वजह है.

जून में लॉन्च, 10 रुपये से शुरू होगी कीमत

रसना ने बताया कि Jumpin के नए अवतार को जून 2025 में लॉन्च किया जाएगा. इसकी शुरुआती कीमत 10 रुपये रखी जाएगी और इसमें कई फ्लेवर व स्टॉक-कीपिंग यूनिट्स (SKUs) उपलब्ध होंगी. इसे पूरे देश में मॉडर्न रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

8 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago