होम / बिजनेस / कमाल: ये कंपनी दे रही हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, कर्मचारियों को पूरी करनी है बस 1 शर्त

कमाल: ये कंपनी दे रही हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, कर्मचारियों को पूरी करनी है बस 1 शर्त

आईटी कंपनियों के साथ-साथ आजकल कई कंपनियों ने हफ्ते में 2 छुट्टी देना शुरू कर दिया है. अब एक कंपनी हफ्ते में 3 छुट्टियों का ऑफर लेकर आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हफ्ते में 2 दिन छुट्टी यानी 5-डेज वर्किंग के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन एक कंपनी ऐसी भी है, जो अपने कर्मचारियों को हफ्ते में केवल 4 दिन काम करने की सुविधा दे रही है. हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कंपनी ने एक शर्त भी रखी है. इस शर्त को पूरा करने वाले कर्मचारी 4-डेज वर्किंग का आनंद उठा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई हाइपर-पर्सनलाइज्ड पॉलिसी की शुरुआत रैंडस्टैड इंडिया (Randstad India) ने की है. HR सर्विस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी का कहना है कि निर्धारित शर्त पूरी करने वाले कर्मचारियों को हफ्ते में केवल 4 दिन ही काम करना होगा.   

कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा 
रैंडस्टैड इंडिया (Randstad India) का कहना है कि वार्षिक लक्ष्य (Annual Goals) जल्दी पूरा करने वाले कर्मचारी बाकी बचे साल के लिए 4-डेज वर्किंग का आनंद ले सकते हैं. इस पॉलिसी का उद्देश्य कर्मचारियों को अपने वार्षिक लक्ष्य जल्दी पूरा करने के लिए प्रेरित करना है. कंपनी का मानना है कि इस तरह कर्मचारी न केवल अपने एनुअल टारगेट्स जल्दी पूरा करने के लिए प्रेरित होंगे, बल्कि वो अपनी लाइफ को भी बेहतर ढंग से एन्जॉय कर पाएंगे. उनके पास अपनी फैमिली के लिए ज्यादा वक्त होगा.

वर्कलोड में नहीं आएगी कोई कमी
कंपनी के अनुसार, शर्त पूरी करने वाले कर्मचारियों को हफ्ते में केवल 4 दिन काम करना होगा, लेकिन उनका वर्कलोड समान ही रहेगा. रैंडस्टैड इंडिया की Chief People Officer अंजलि रघुवंशी ने कहा - VUCA (Volatility, Uncertainty, Complexity & Ambiguity) वर्ल्ड में रहते हुए, जहां इंडस्ट्रीज में तेज गति से और अप्रत्याशित बदलाव होते हैं, संगठनों के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए विजन और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ना महत्वपूर्ण हो गया है. आज की विविध और महत्वाकांक्षी वर्कफोर्स को अपने साथ जोड़े रखने के लिए हाइपर- पर्सनलाइज्ड एप्रोच और इनिशिएटिव की जरूरत होती है. अंजलि ने आगे कहा कि रैंडस्टैड में हमारा उद्देश्य स्टाफ को अनूठा कर्मचारी अनुभव प्रदान करना है. 4 दिन काम करने की नीति से कर्मचारियों को काफी फायदा होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago