✕

होम / बिजनेस / राम नवमी पर कल अयोध्या में प्रभु श्रीराम बरसाएंगे पैसा!

राम नवमी पर कल अयोध्या में प्रभु श्रीराम बरसाएंगे पैसा!

राम नवमी के मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है. इसके मद्देनजर खास इंतजाम किए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राम नवमी (Rama Navami) के मौके पर यानी कल अयोध्या (Ayodhya) में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा. 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के देश-विदेश से बुधवार को अयोध्या पहुंचने का अनुमान है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या में राम नवमी मनाई जाएगी. लिहाजा इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं. राम नवमी पर भगवान श्रीराम का मंदिर 5 घंटे ज्यादा खुला रहेगा. इस अवसर पर VIP दर्शन पास की सुविधा नहीं मिलेगी. साथ ही सभी विशेष VIP सुविधाएं निरस्त रहेंगी. इतने बड़े पैमाने पर भक्तों के अयोध्या पहुंचने से वहां करोड़ों के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है.

इन्हें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
इसी साल जनवरी में अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इस दौरान, देश में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था. राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. एक तरफ जहां बड़ी-बड़ी कंपनियां अयोध्या का रुख कर रही हैं. वहीं, स्थानीय लोगों को भी कमाई के कई मौके मिले हैं. 17 अप्रैल को पहुंचने वाले 15 लाख श्रद्धालुओं से स्थानीय स्तर पर कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है. खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, टूर्स एंड ट्रेवल, पूजन-पाठ सामग्री आदि से जुड़े कारोबारियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. दूसरे शब्दों में कहें तो राम नवमी पर कल अयोध्या में प्रभु श्री राम इन कारोबारियों पर पैसा बरसाएंगे. 

पहले से ज्यादा भर लिया स्टॉक
वहीं, किराना कारोबारियों ने भी अपना स्टॉक भर लिया है. वैसे प्राण प्रतिष्ठा के बाद से कारोबारी पहले की तुलना में ज्यादा स्टॉक रखते हैं. लेकिन रामनवमी के मौके पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर उन्होंने इसमें और इजाफा कर दिया है. चढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए कोल्ड ड्रिंक्स का स्टॉक भी पहले के मुकाबले ज्यादा रखा गया है. प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले इन कारोबारियों को मिलने वाले ऑर्डर में जबरदस्त उछाल आया था. पेय पदार्थों के ऑर्डर में 60 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला था. जबकि चॉकलेट और कन्फेक्शनरी के ऑर्डर में 52% की बढ़ोतरी हुई थी. उस समय ब्रैंडेड प्रोडक्ट्स की डिमांड में 30% का उछाल आया था.

होम स्टे से होगी मोटी कमाई
अयोध्या के अधिकांश होटल-धर्मशालाएं पहले ही लगभग फुल हो चुकी हैं. रामनवमी से 10 दिन पहले ही शहर के 90% होटल, धर्मशाला फुल हो चुके थे. ज़्यादातर होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस में इसी महीने के अंत तक सभी कमरे बुक हैं. यहां तक कि होम स्टे में कमरे मिलना भी मुश्किल हो गया है. अयोध्या में टूरिस्टों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोगों ने इस साल की शुरुआत से ही अपने घरों को होम स्टे बनाना शुरू कर दिया था. 23 जनवरी तक 1000 से ज्यादा लोगों ने होमस्टे प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था. सरकार भी लोगों को अपने घरों को होमस्टे खोलने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. होम स्टे में एक कमरे के लिए करीब 1500 से 2000 रुपए प्रतिदिन का किराया लिया जाता है. लेकिन, रामनवमी जैसे खास मौकों पर इसमें बढ़ोत्तरी भी हो जाती है. लिहाजा, इस रामनवमी अपने घरों को होमस्टे बनाने वालों को भी अच्छे दिन वाली फीलिंग होगी.

इन पर भी हो सकती है धनवर्षा 
अयोध्या में राम मंदिर बनने से ऑटो-रिक्शा चालकों की कमाई भी बढ़ गई है. कल उमड़ने वाली भीड़ के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. सामान्य दिनों से ज्यादा ई-रिक्‍शा, ऑटो और रिक्‍शे अयोध्या बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे. अयोध्या रेलवे स्टेशन से राम मंदिर की दूरी वैसे तो मात्र एक किलोमीटर है, लेकिन गर्मी के इस मौसम में लोग पैदल चलने के बजाए ऑटो आदि लेना पसंद करते हैं. अयोध्या बस अड्डे से राम मंदिर की दूरी तीन किलोमीटर है. जबकि एयरपोर्ट से राम मंदिर करीब सात किलोमीटर दूर है. ऑटो-रिक्शा चालकों का मानना है कि कल उन्हें सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा फेरे लगाने होंगे. ऐसे में उनकी कमाई का आंकड़ा भी कई गुना ज्यादा रह सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

18 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago