✕

होम / बिजनेस / रामलला की भक्ति में डूबा पूरा देश, क्या आज शेयर बाजार और बैंकों में भी रहेगी छुट्टी?

रामलला की भक्ति में डूबा पूरा देश, क्या आज शेयर बाजार और बैंकों में भी रहेगी छुट्टी?

शेयर बाजार इस हफ्ते के पहले दो सत्रों में गिरावट के साथ बंद हुआ है. कल भी उसमें बड़ी गिरावट आई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज पूरा देश राम नवमी (Rama Navami) मना रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस खास मौके पर राम लाला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आज कारोबारी गतिविधियां भी बंद रहेंगी? मसलन, शेयर बाजार (Stock Market), बैंक (Banks) और सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा? इस सवाल का जवाब है 'हां'. राम नवमी के उपलक्ष्य में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में कोई कामकाज नहीं होगा. यानी आप ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. बाजार कल खुलेगा. 

इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी
स्टॉक मार्केट की तरह ही कुछ राज्यों में बैंक भी राम नवमी के अवसर पर बंद रहेंगे. जिन राज्‍यों में बैंक बंद रहेंगे, उनमें उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. इन राज्‍यों में आज यानी बुधवार को बैंकों में पूरी तरह से अवकाश रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधिकारिक तौर पर इस दिन को बैंकों के लिए अवकाश घोषित किया है. दिल्ली में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे.

कब-कब बंद रहेगा बाजार?
स्टॉक मार्केट और बैंकों में जरूर आज छुट्टी है, लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शाम के सत्र में ट्रेडिंग एक्टिविटी होंगी. एमसीएक्‍स में राम नवमी के उपलक्ष्य में सुबह के सत्र में ही कारोबार नहीं होगा. आज की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में इस महीने साप्ताहिक अवकाश छोड़कर और कोई छुट्टी नहीं होगी. इसके बाद बाजार सीधे एक मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बंद रहेगा. 20 मई को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मार्केट में अवकाश रहेगा. 17 जून को बकरीद के मौके पर भी बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. इसके बाद 17 जुलाई को मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर को दिवाली, 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि, दिवाली पर लक्ष्मी पूजन वाले दिन बाजार में विशेष सत्र में मुहूर्त ट्रेडिंग होती है.

कुछ ऐसा रहा बाजार का हाल 
अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर बाजार का हाल कल कैसा रहा. मंगलवार को मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 456.10 अंक लुढ़ककर 72,943.68 पॉइंट्स पर आ गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लाल निशान पर कारोबार करता रहा. कारोबार की समाप्ति पर यह 124.60 अंकों की गिरावट के साथ 22,147.90 पॉइंट्स पर पहुंच चुका था. इससे एक दिन पहले यानी कि सोमवार को भी मार्केट को बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

4 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago