होम / बिजनेस / राम मंदिर ट्रस्‍ट को विदेशों से मिल पाएगा चंदा, जानिए किस खाते में देना है चंदा?

राम मंदिर ट्रस्‍ट को विदेशों से मिल पाएगा चंदा, जानिए किस खाते में देना है चंदा?

राम मंदिर वैसे तो तीन मंजिल का बनना है लेकिन इसके पहले तल का काम दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्‍मीद है. 20 से 24 जनवरी के बीच इसकी प्राण प्रतिष्‍ठा हो सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 राम मंदिर ट्रस्‍ट के लिए जब देश में एक बार चंदा लेने कार्यक्रम शुरू हुआ तो लोगों ने दिल खोलकर चंदा दिया. लेकिन राम के कई भक्‍त ऐसे भी हैं जो विदेशों में रहते हैं लेकिन वो चंदा नहीं दे पा रहे थे. क्‍योंकि राम मंदिर ट्रस्‍ट को अभी तक एफसीआरए रजिस्‍ट्रेशन नहीं मिला था. लेकिन अब विदेशों में रहने वाले भी आसानी से राम मंदिर के लिए चंदा दे पाएंगे. क्‍योंकि गृह मंत्रालय ने इस संबंध में राम मंदिर ट्रस्‍ट को एफसीआरए रजिस्‍ट्रेशन दे दिया है. इसके लिए एक एसबीआई अकाउंट को भी रजिस्‍टर्ड कर दिया गया है. अब विदेशों में रहने वाले लोग भी चंदा दे पाएंगे. 

गृ‍ह मंत्रालय ने दिया क्‍लीयरेंस 
दरअसल हमारे देश में विदेशों से किसी भी संस्‍था या ट्रस्‍ट को चंदा लेने  के लिए एफसीआरए (विदेशी योगदान विनिमय अधिनियम) 2010 के तहत अनुमति लेनी पड़ती है. राम मंदिर ट्रस्‍ट ने इस रजिस्‍ट्रेशन के लिए जून में आवेदन किया था. राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने एक्‍स पर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब ट्रस्‍ट को गृह मंत्रालय की ओर से रजिस्‍ट्रेशन दे दिया गया है. इसके लिए ट्रस्‍ट की ओर से एसबीआई में खाता भी खोला गया है. विदेशों से मिलने वाला योगदान या चंदा इसी बैंक अकाउंट में मान्‍य होगी. अन्‍य किसी भी खाते में ये योगदान स्‍वीकार नहीं किया जाएगा. सरकार के नियमों के मुताबिक इस तरह का योगदान केवल नई दिल्‍ली के संसद मार्ग पर स्थित एसबीआई अकाउंट में ही लिया जा सकता है.  

इस खाते पर दे सकते हैं चंदा 
राम मंदिर ट्रस्‍ट की ओर से ट्वीट कर इस बैंक की जानकारी दी गई है. इस बैंक के अतिरिक्‍त चंदा या सहयोग राशि देने वाले किसी और खाते में सहयोग नहीं दे पाएंगे. 
बैंक व शाखा का नाम: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), 
शाखा:- 11 संसद मार्ग, नई दिल्ली
खाता संख्या :- 42162875158
IFSC Code: - SBIN0000691
खाताधारक का नाम :- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र 
SWIFT CODE: - SBININBB104

जनवरी में हो सकती राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा 
हाल में ही सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्‍यक्ष नृपेन्‍द्र मिश्र ने कहा था कि तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्‍होंने ये भी कहा था कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा 20 से 24 जनवरी तक किया जा सकता है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेन्‍द्र मोदी कर सकते हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा की आखिरी तारीख पीएम ऑफिस की सूचना के बाद तय की जाएगी. 

2021 से बन रहा है भव्‍य राम मंदिर 
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद 2021 से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था. उसके बाद मंदिर के लिए चंदा जुटाने के लिए वीएचपी की ओर से निधि समर्पण कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस निधि समर्पण कार्यक्रम को जनता का अपार प्‍यार मिला और राम मंदिर ट्रस्‍ट को इससे करोड़ों रुपये हासिल हुए थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

11 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

11 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

7 hours ago