होम / बिजनेस / Stock Market: आज बाजार में होगी नॉर्मल ट्रेडिंग, क्या 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी?

Stock Market: आज बाजार में होगी नॉर्मल ट्रेडिंग, क्या 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी?

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शेयर बाजार में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है. बाजार आज यानी शनिवार को पूरे दिन खुलेगा, पहले केवल स्पेशल सेशन की बात कही गई थी. पहले 20 जनवरी को बस दो घंटे के लिए बाजार को खोलने की योजना थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि शनिवार को सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी. बाजार में सुबह 9:15 से शाम 3:30 बजे तक कारोबार होगा. इसके बजाए, 22 जनवरी को शेयर मार्केट में छुट्टी रहेगी. यानी एक तरह से 22 को होने वाली छुट्टी की भरपाई के लिए आज मार्केट खोला जा रहा है.  

3 के बजाए 2 दिन की छुट्टी
अयोध्या स्थित राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Temple Inauguration) के मौके पर 22 जनवरी को स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इस दिन कारोबार नहीं होगा. ऐसे में शनिवार को पूरा दिन बाजार खुलने से निवेशक सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग कर पाएंगे. यदि आज भी मार्केट बंद रहता, तो कुल तीन दिनों की छुट्टी हो जाती, लेकिन अब केवल 2 दिनों का अवकाश ही रहेगा. बता दें कि मार्केट शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था. इससे पहले के सत्रों में उसमें गिरावट दर्ज की गई थी. 

ये भी पढ़ें- Mukesh Ambani की रिलायंस ने की ऐसी घोषणा, सभी राम भक्तों के खिल गए चेहरे

RBI ने कही ये बात
उधर, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कार्यालयों में भी 2000 का नोट बदलने या जमा करने की सुविधा 22 जनवरी को बंद रहेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI ने बताया गया है कि भारत सरकार की ओर से घोषित आधे दिन के अवकाश के कारण 2000 रुपये के बैंक नोट बदलने/जमा करने की सुविधा सोमवार 22 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक के 19 ऑफिसों में से किसी में भी उपलब्ध नहीं होगी. गौरतलब है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने हाल ही में केंद्रीय संस्थानों को लेकर एक आदेश जारी किया था. आदेश में कहा गया था कि सरकारी स्वामित्व वाले बैंक, बीमा कंपनियां और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश रहेगा.

महाराष्ट्र में भी रहेगी छुट्टी
वहीं, महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने भी राम मंदिर उद्घाटन के चलते 22 जनवरी को राज्य में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया था. सरकार की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल इस दिन बंद रहेंगे. महाराष्ट्र से पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, हरियाणा की सरकारें पहले ही 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर चुकी हैं. यूपी की तरह मध्य प्रदेश में भी इस दिन शराब, मांस आदि की दुकानें बंद रहेंगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

17 hours ago