होम / बिजनेस / Rakesh Jhunjhunwala के ट्रस्ट की कमान संभालेंगे ये दिग्गज कारोबारी, मदद करेंगे यह साथी

Rakesh Jhunjhunwala के ट्रस्ट की कमान संभालेंगे ये दिग्गज कारोबारी, मदद करेंगे यह साथी

यह एक बड़ा सवाल उठ रहा था कि कौन उनके बनाए ट्रस्ट और कंपनी का प्रबंधन संभालेगा. अब इस राज से पर्दा उठ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार के बिगबुल और भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद यह एक बड़ा सवाल उठ रहा था कि कौन उनके बनाए ट्रस्ट और कंपनी का प्रबंधन संभालेगा. अब इस राज से पर्दा उठ गया है. रिटेल चेन D-Mart के मालिक और राकेश के भरोसेमंद दोस्त, गुरु और दिग्गज इनवेस्ट व आंत्रप्रेन्योर राधाकिशन दमानी इस ट्रस्ट के सर्वेसर्वा बनेंगे. इसके अलावा दो अन्य ट्रस्टी भी बनाए गए हैं. इनके नाम हैं कल्पराज धारांशी और अमल पारिख जो कि पहले से ही झुनझुनवाला के खासे भरोसेमंद साथी रहे हैं. 

इनके पास रहेगा झुनझुनवाला की कंपनी का प्रबंधन

राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने एक कंपनी की भी स्थापना की है. रेयर एंटरप्राइजेज नाम की इस कंपनी का प्रबंधन अब राकेश के दो खास  सहयोगी उत्पल सेठ और अमित गोएला देखेंगे. यह दोनों व्यक्ति पहले भी कंपनी का प्रबंधन देखते थे. सेठ जहां कंपनी में प्राइवेट इक्विटी इंवेस्टमेंट को देखते थे वहीं गोएला कंपनी के लिए ट्रेडिंग बुक करने का काम देखते थे. 

इन्होंने तैयार की है वसीयत

जे सागर एसोसिएट्स के पूर्व मैनेजिंग पार्टनर बेर्जिस देसाई ने झुनझुनवाला की वसीयत तैयार की है. राकेश अपनी बीवी और तीन बच्चों के लिए कई लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियों में अरबों की रकम छोड़ गए हैं. रेखा झुनझुनवाला को भी फाइनेंस की काफी समझ है और उनका भाई भी कंपनी के मैनेजमेंट में एक बड़ी भूमिका में रहेंगे. 

राकेश झुनझुनवाला की लिस्टेड होल्डिंग्स की मौजूदा  प्राइस पर 30 हजार करोड़ की वैल्यू है. इसके अलावा विमानन कंपनी अकासा एयरलाइंस में भी इनकी हिस्सेदारी है. वहीं इनकी पत्नी प्रमुख शेयरहोल्डर हैं. अकासा एयरलाइंस का पूरा संचालन का दायित्व अब रेखा के पास आ गया है. 

VIDEO: Apple 7 सितंबर को iPhone 14 सीरीज की घोषणा करेगा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

16 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

16 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

12 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

18 hours ago