होम / बिजनेस / बियर पर दांव लगाते थे राकेश झुनझुनवाला, जानें 5,000 से कैसे बने 43.39 हजार करोड़ के मालिक

बियर पर दांव लगाते थे राकेश झुनझुनवाला, जानें 5,000 से कैसे बने 43.39 हजार करोड़ के मालिक

हालांकि उनकी स्टॉक मार्केट के बिग बुल बनने की कहानी भी सपनों के जैसे दिखती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. झुनझुनवाला ने हाल ही में आकासा एयरलाइंस की शुरुआत भी थी. हालांकि उनकी स्टॉक मार्केट के बिग बुल बनने की कहानी भी सपनों के जैसे दिखती है. ट्रेडिंग शुरू करते वक्त उस दौर में झुनझुनवाला बियर पर दांव लगाते थे. यह वो दौर था जब हर्षद मेहता को बिगबुल कहा जाता था. 

पिता से मिली थी मार्केट की समझ, पहला दांव 1985 में लगाया

झुनझुनवाला के पिताजी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अधिकारी थे. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि कैसे पिताजी उनको बताया करते थे कि कैसे खबरों का असर शेयर बाजार पर पड़ता है. झुनझुनवाला ने पहला दांव 1985 में लगाया था. पहली जीत टाटा चाय के स्टॉक पर मिली थी. इस कंपनी में उनका पैसा तीन गुना बढ़ गया था. 43 रुपये की कीमत पर झुनझुनवाला ने टाटा टी के 5,000 शेयर खरीदें थे. 1986 में उन्होंने इस शेयर से 5 लाख रुपये का मुनाफा कमाया था. 

सीए की पढ़ाई की

1985 में वो सिडनहैम कॉलेज में पढाई करते थे. उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की और शेयर बाजार में निवेश करने और बारीकियां समझने में जुट गए. पांच हजार रुपये की छोटी सी पूंजी से उन्होंने शेयर बाजार में निवेश शुरू किया था. 

इस कंपनी से था सबसे ज्यादा लगाव

झुनझुनवाला को सबसे अधिक प्रेम टाटा समूह की कंपनी टाइटन से था. ये कंपनी घड़ी और ज्वैलरी बनाती है. 1992 में हर्षद मेहता घोटाले के सामने आने के बाद शेयर बाजार क्रैश हो गया था. इस दौर में झुनझुनवाला ने खूब शॉर्ट सेलिंग की थी.

37 कंपनियों में लगाई थी पूंजी

बिग बुल ने कुल 37 कंपनियों में पूंजी लगा रखी थी. 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के अंत में राकेश झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स, क्रिसिल, ल्यूपिन, फोर्टिस हेल्थकेयर, नजर टेक्नोलॉजीज, फेडरल बैंक, डेल्टा कॉर्प, डीबी रियल्टी और टाटा कम्युनिकेशंस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर थे. 

हाल ही में किया था आकासा को लॉन्च

झुनझुनवाला ने शेयर मार्केट से कमाई गई धनराशि को एविएशन सेक्टर में निवेश किया और खुद की कंपनी आकासा एयरलाइंस को लॉन्च किया. कंपनी ने एक हफ्ते पहले 7 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद के बीच पहली उड़ान भरी थी. दुख की बात ये है कि 14 अगस्त को महज सात दिन बाद ही राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया. 

VIDEO: अब दालें तेजी से छू रही आसमान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 hour ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

2 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

4 hours ago

बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.