होम / बिजनेस / राकेश झुनझुनवालाः अपने बच्चों के लिए छोड़ गए इतनी संपत्ति, पत्नी हैं एयरलाइंस की मालकिन

राकेश झुनझुनवालाः अपने बच्चों के लिए छोड़ गए इतनी संपत्ति, पत्नी हैं एयरलाइंस की मालकिन

झुनझुनवाला के परिवार में पत्नी रेखा झुनझुनवाला के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है. पत्नी हाल ही लॉन्च हुई आकासा एयरलाइंस में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः Big Bull Rakesh Jhunjhunwala की दुखद मौत के बाद अब सवाल ये उठ रहा है कि कौन उनकी 43 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति को संभालेगा. झुनझुनवाला के परिवार में पत्नी रेखा झुनझुनवाला के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है. पत्नी हाल ही लॉन्च हुई आकासा एयरलाइंस में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर हैं. इसके अलावा राकेश झुनझुनवाला ने 32 कंपनियों में बड़े पैमाने पर निवेश कर रखा है. 

एयरलाइन में दोनों की है इतनी फीसदी हिस्सेदारी

दिवंगत राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की आकासा एयरलाइंस में कुल 45.97 फीसदी हिस्सेदारी है. इसमें भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी पत्नी रेखा की है. स्टार हेल्थ एलाइड इंश्योरेंस में भी वो प्रमोटर है जून क्वार्टर में इसमें उनकी हिस्सेदारी करीब 17.46% थी. इसके अलावा कई कंपनियों में भारी भरकम निवेश भी दोनों ने कर रखा है. 5 जुलाई 1960 को मुंबई में जन्में राकेश का आज 14 अगस्त 2022 को 62 साल की उम्र में निधन हो गया है. 

भारत के वॉरेन बफे का ताज

राकेश झुनझुनवाला को भारत का वॉरेन बफे भी कहा जाता है. परिवार में पत्नी के अलावा बेटी निष्ठा झुनझुनवाला (Nishtha Jhunjhunwala), बेटा आर्यमान झुनझुनवाला (Aryaman Jhunjhulwala), बेटी आर्यवीर झुनझुनवाला (Aryavir Jhunjhunwala) हैं.  झुनझुनवाला ने 2003 में पत्नी रेखा के कहने पर अपनी खुद की स्टॉक ट्रेडिंग फर्म  रेयर इंटरप्राइजेज नाम से शुरू की.  फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, फिलहाल राकेश झुनझुनवाला अरबपतियों की सूची में दुनिया के 440वें सबसे अमीर व्यक्ति थे. 

एक समय में थे कॉर्टेल का हिस्सा

झुनझुनवाला एक समय में स्टॉक मार्केट में बियर थे यानी मंदड़िए. उन्होंनें 1992 में हर्षद मेहता घोटाले का खुलासा होने पर शॉर्ट सेलिंग के जरिए बड़ा मुनाफा कमाया था. 1990 के दशक में भारतीय स्टॉक मार्केट में कई प्रतिष्ठित कार्टेल थे. ऐसा ही एक कार्टेल मनु मानेक का था जो बियर कार्टेल था. इस कार्टेल को ब्लैक कोबरा कहते थे और इसे राधाकिशन दमाणी और झुनझुनवाला भी फॉलो करते थे.

अब उनके दुनिया से चले जाने के बाद ऐसे में अब उनकी पत्नी पर इस साम्राज्य को संभालने की पूरी जिम्मेदारी आ गई है. वो अपने बच्चों के साथ मिलकर अब इसे संभालेंगी. झुनझुनवाला के चले जाने से उनके एयरलाइन और अन्य बिजनेस को अब बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

VIDEO: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को माफ नहीं करने वालीं उपासना सिंह, जानिए क्या कहा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

18 seconds ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 hour ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

2 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

18 seconds ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.