होम / बिजनेस / सस्ते हवाई सफर के लिए रहें तैयार, इस दिन से उड़ान भरेगी 'आकासा एयर'

सस्ते हवाई सफर के लिए रहें तैयार, इस दिन से उड़ान भरेगी 'आकासा एयर'

'आकासा एयर' सात अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर अपनी पहली कमर्शियल सर्विस ऑपरेट करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में 'बिग बुल' के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला की 'आकासा एयर' उड़ान भरने के लिए तैयार है. सस्ते दामों में हवाई सफर का दावा करने वाली इस कंपनी का कहना है कि वह 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई मार्ग पर उड़ानें संचालित करेगी. इससे पहले, वह सात अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर अपनी पहली कमर्शियल सर्विस ऑपरेट करेगी. इसके बाद 13 और 19 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि और बेंगलुरु-मुंबई मार्गों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी. कंपनी की योजना 2023 के अंत तक अपने बेड़े में 18 विमान शामिल करने की है. 

कंपनी ने शुरू की बुकिंग
'आकासा एयर' को अगले पांच साल में बोइंग से 72 एयरक्राफ्ट मिलने हैं. कंपनी को 7 जुलाई को डीजीसीए से एयर ऑपरेटर का सर्टिफिकेट मिला था. Akasa Air ने अपनी कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है. कंपनी की पहली उड़ान सात अगस्त से मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू होगी. एयरलाइन की योजना इन दोनों शहरों के बीच हफ्ते में 28 फ्लाइट्स ऑपरेट करने की है. इसके बाद, कंपनी 13 अगस्त से बेंगलुरु और कोच्चि के बीच हर हफ्ते 28 उड़ानें संचालित करेगी. 

दूसरों से कम है किराया
कंपनी ने फिलहाल अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि के लिए टिकटों की बिक्री शुरू की है. मुंबई-अहमदाबाद रूट पर एक तरफ का न्यूनतम किराया 3,948 रुपए के आसपास होगा. जबकि इसी रूट पर दूसरी एयरलाइंस का किराया करीब 4,262 रुपए है. 'आकासा एयर' को उम्मीद है कि किराया कम होने की वजह से उसे अच्छा रिस्पोंस मिलेगा.

नहीं होगा बिजनेस क्लास
बता दें कि आकासा एयरलाइन ने कुल 72 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिनमें से 18 विमान उसे अगले साल मार्च तक मिलने हैं. इसके बाद अगले चार सालों में बाकी 54 विमानों की डिलीवरी होगी. कंपनी का कहना है कि शुरुआती दौर में 'आकासा एयर' की उड़ानें मेट्रो शहरों से टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए होगी. यह एक बजट एयरलाइन है. आकासा एयर के विमानों में बिजनेस क्लास नहीं होगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

13 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

14 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

14 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

8 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

8 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

13 hours ago