✕

होम / बिजनेस / IndiGo से कमजोर होगा Rakesh Gangwal का रिश्ता, बड़ी हिस्सेदारी बेचने की है तैयारी!

IndiGo से कमजोर होगा Rakesh Gangwal का रिश्ता, बड़ी हिस्सेदारी बेचने की है तैयारी!

InterGlobe Aviation के निदेशक पद से इस्तीफे के बाद से गंगवाल ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करना शुरू कर दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल (Rakesh Gangwal) बड़ी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं. गंगवाल इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में 5% से ज्यादा की हिस्सेदारी बेच सकते हैं. जबकि पहले कहा जा रहा था कि उनकी योजना केवल 3.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की है. अभी ये स्पष्ट नहीं है कि राकेश गंगवाल ने इतनी ज्यादा हिस्सेदारी कम करने का फैसला क्यों लिया है. 

इतना करोड़ जुटाएंगे
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राकेश गंगवार इंटरग्लोब एविएशन में 5.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं. पहले ये जानकारी सामने आई थी कि वह केवल 3.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं. माना जा रहा है कि गंगवाल इस हिस्सेदारी की बिक्री से करीब 6600 करोड़ रुपए जुटाना चाहते हैं. गंगवाल और उनके परिवार के ट्रस्ट के पास सामूहिक रूप से इंटरग्लोब एविएशन में करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है. फरवरी 2022 में InterGlobe Aviation के निदेशक पद से इस्तीफे के बाद से उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करना शुरू कर दिया था.

पहले भी बेची है हिस्सेदारी
इस्तीफे के समय गंगवाल परिवार ने कंपनी में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 2900 करोड़ रुपए कमाए थे. इसके कुछ समय बाद उन्होंने 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी और अगस्त 2023 में हुई एक और ब्लॉक डील में भी गंगवाल ने 45 करोड़ डॉलर के शेयर बेच दिए थे. इंडिगो (IndiGo) की आर्थिक सेहत की बात करें, तो दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 2998 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 1418 करोड़ रुपए था. हवाई यात्रा की मांग में आई तेजी से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. इंडिगो के पास फिलहाल 358 विमानों का बेड़ा है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 62% से अधिक है.

फाउंडर्स में रहा है विवाद
इंडिगो एयरलाइन की शुरुआत साल अगस्त 2006 में हुई थी. राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने मिलकर एयरलााइन की स्थापना की थी. हालांकि, बाद में दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गए. दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा हुआ कि एयरलाइन को कौन और कैसे चलाएगा. 2022 की शुरुआत में जब इंडिगो ने राहुल भाटिया को प्रबंध निदेशक के रूप में नामित किया, तब गंगवाल ने निदेशक पद इस्तीफे से दे दिया था. इस्तीफे के बाद गंगवाल ने कहा था कि वह अगले पांच सालों में धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी कम कर लेंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.