होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग के बाद इस कंपनी ने किया था Adani Group में इन्वेस्ट, आज ऐसी है स्थिति!

हिंडनबर्ग के बाद इस कंपनी ने किया था Adani Group में इन्वेस्ट, आज ऐसी है स्थिति!

हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद राजीव जैन की यह कंपनी अडानी ग्रुप में इन्वेस्ट करने वाली पहली रणनीतिक कंपनी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग (Hindenburg) द्वारा अडानी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ पिछले साल जनवरी में रिपोर्ट जारी की गई थी और इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार बिकावली का माहौल देखने को मिला था और इस रिपोर्ट की वजह से कंपनी को लगभग 150 बिलियन डॉलर्स रुपयों का नुकसान भी हुआ था. लेकिन क्या आप जानते हैं, जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद मार्च 2023 में एक कंपनी ने अडानी ग्रुप की 6 कंपनियों में इन्वेस्ट किया था और आज यह इन्वेस्टमेंट बढ़कर 40,000 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. 

किस कंपनी ने किया था इन्वेस्ट?
हम राजीव जैन की कंपनी की जी क्यू जी पार्टनर्स (GQG Partners) की बात कर रहे हैं. आपको बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद राजीव जैन की यह कंपनी अडानी ग्रुप में इन्वेस्ट करने वाली पहली रणनीतिक कंपनी थी. मार्च 2023 में कंपनी ने अडानी ग्रुप की 6 कंपनियों में इन्वेस्ट किया था और आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा अडानी-हिंडनबर्ग मामले में काफी महत्त्वपूर्ण फैसला सुनाया गया और इस मौके पर अडानी ग्रुप में जी क्यू जी पार्टनर्स (GQG Partners) की इन्वेस्टमेंट बढ़कर 40,470 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई थी. शुरुआती तौर पर राजीव जैन की अध्यक्षता वाली जी क्यू जी पार्टनर्स (GQG Partners) ने अडानी ग्रुप की 6 कंपनियों में इन्वेस्ट किया था तब इन शेयरों की कीमत 15,446 करोड़ रुपए थी. 

GQG Partners और Adani Group में इन्वेस्टमेंट
राजीव जैन, जी क्यू जी पार्टनर्स (GQG Partners) के चेयरमैन और CIO यानी चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और यह एक प्राइवेट इक्विटी फर्म है जिसका हेडक्वार्टर अमेरिका के फ्लोरिडा में मौजूद है. अगर जी क्यू जी पार्टनर्स द्वारा अडानी ग्रुप (Adani Group) में की गई इन्वेस्टमेंट की बात करें तो कंपनी ने अडानी एनर्जी सोल्यूशंस लिमिटेड (Adani Energy Solutions Limited), अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Limited), अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited), अडानी पोर्ट (Adani Ports & Special Economic Zone Limited), अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) और अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (Ambuja Cement Limited) आदि कंपनियों के शेयर खरीदकर इनमें इन्वेस्ट किया था.

किस कंपनी में कितनी है इन्वेस्टमेंट?
जी क्यू जी पार्टनर्स (GQG Partners) द्वारा अडानी ग्रुप (Adani Group) में की गई इन्वेस्टमेंट की बात करें तो जी क्यू जी ने अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 9375.90 करोड़ रुपए, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में 9367.99 करोड़ रुपए, अडानी पावर में 8352 करोड़ रूपए, अडानी पावर में 8259 करोड़ रुपए, अडानी एनर्जी सोल्यूशंस (Adani Energy Solutions) में 3203.95 करोड़ रुपए और अंबुजा सीमेंट में 1911 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट की है. 
 
यह भी पढ़ें: Japan Airline के प्लेन ने रनवे पर पकड़ ली आग, छोटे एयरक्राफ्ट से हुई टक्कर!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

7 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

7 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

8 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें