✕

होम / बिजनेस / मुश्किलों में घिरे बाबा को इस खबर ने ज़रूर दी होगी टेंशन, पतंजलि फूड्स से जुड़ा है मामला

मुश्किलों में घिरे बाबा को इस खबर ने ज़रूर दी होगी टेंशन, पतंजलि फूड्स से जुड़ा है मामला

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स में राजीव जैन की कंपनी GQG पार्टनर्स ने अपनी हिस्सेदारी एक ही झटके में काफी कम कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुश्किल वक्त में गौतम अडानी (Gautam Adani) का सहारा बने जीक्यूजी पार्टनर्स के राजीव जैन ने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने जहां अडानी समूह की तीन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. वहीं बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की पतंजलि फूड्स में अपनी हिस्सेदारी कम की है. राजीव जैन की नेतृत्व वाली GQG भारतीय बाजार पर करीबी से नजर रखती है और स्थानीय कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम-ज्यादा करती रहती है. 

इसका छोड़ दिया साथ  
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, GQG पार्टनर्स ने बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स के तीन करोड़ शेयर बेच दिए हैं. इस तरह उसने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 11.48% से घटाकर 3.19% कर ली. GQG का एक ही झटके में इतनी हिस्सेदारी घटाना, पतंजलि के लिए भी झटके के तौर पर देखा जा रहा है. इसी तरह, राजीव जैन की कंपनी ने IDFC फर्स्ट बैंक में भी अपनी हिस्सेदारी 2.98% से घटाकर 2.35% कर ली है. इसी तरह, जीक्यूजी ने रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक में भी अपनी हिस्सेदारी घटाई है. खबर यह भी है कि मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट को भी टाटा बोल दिया है. क्योंकि उसका नाम कंपनी में 1% हिस्सेदारी वाले निवेशकों की सूची में नदारद है.

इनमें बढ़ाई हिस्सेदारी 
वहीं, GQG अडानी समूह पर विश्वास कायम है. उसने अडानी एनर्जी, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.  इसके साथ ही कंपनी ने ITC पर भी बड़ा दांव लगाया हुआ है. राजीव जैन के नेतृत्व वाली  GQG ने कुछ समय पहले ITC के 1.98 करोड़ शेयर खरीदे थे, जिसके बाद कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 2.91 प्रतिशत हो गई. GMR एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अमेरिका की इस कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 5.33% हो गई है. यह सभी बदलाव वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान हुए हैं. वहीं, पतंजलि फूडस के शेयरों की बात करें, तो आज यह तेजी से कारोबार कर रहे हैं. इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 1,764.40 रुपए है.

4 करोड़ का जुर्माना 
बाबा रामदेव को हाल ही में अदालत से बड़ा झटका लगा है.  बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर चार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. पतंजलि पर अदालत के आदेश की अवहेलना का आरोप है. बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने 2023 के एक अंतरिम आदेश पारित किया था, जिसका पालन पतंजलि को करना था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. जब अदालत को इससे अवगत कराया गया था, तो उसने पतंजलि आयुर्वेद को कड़ी फटकार लगाते हुए 4 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया. दरअसल, कोर्ट के आदेश में मंगलम ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की ओर से दायर ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में पतंजलि को अपने कपूर उत्पाद को बेचने और उसका विज्ञापन करने से रोका गया था. लेकिन मंगलम ऑर्गेनिक्स का दावा है कि पतंजलि आदेश का उल्लंघन करते हुए उत्पाद बेच रही है.    

2016 में बनी थी GQG 
राजीव जैन ने जून 2016 में GQG Partners की स्थापना की थी. यह दुनिया की प्रमुख ग्लोबल एंड एमर्जिंग मार्केट्स इनवेस्टर्स फर्म है. कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के फ्लोरिडा में है. जबकि इसके ऑफिस न्यूयॉर्क, लंदन, सिएटल और सिडनी में भी हैं. GQG ऑस्ट्रेलिया के सिक्योरिटीज एक्सचेंज में लिस्टेड है. 2021 में कंपनी ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई थी. GQG ने आईपीओ के जरिए 1.187 अरब डॉलर जुटाए थे. भारत में इस कंपनी को असल पहचान अडानी समूह पर आए संकट के बाद ही मिली.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

9 hours ago