✕

होम / बिजनेस / नए साल में नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच चलेगी राजधानी एक्सप्रेस, जानिए रेलवे की पूरी प्लानिंग

नए साल में नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच चलेगी राजधानी एक्सप्रेस, जानिए रेलवे की पूरी प्लानिंग

कटरा से रियासी के बीच 17 किलोमीटर के रूट पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है. 5 जनवरी को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) का इंस्पेक्शन है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नए साल यानी 2025 में कश्मीर घाटी रेलवे के जरिए देश से बाकि हिस्से से भी जुड़ जाएगी. कटरा से श्रीनगर के बीच आखिरी प्रोजेक्ट कटरा-रियासी ट्रैक का अब पूरा हो गया है. जनवरी में इस रूट का कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) इंस्पेक्शन होना है. कटरा से रियासी के बीच 17 किलोमीटर के रूट पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है. जानकारी के अनुसार लगभग दो दिन सीआरएस का इंस्पेक्शन चल सकता है, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे का प्रोग्राम तय होगा. तो आइए आपको इस नए प्रोजेक्ट के बारे में कुछ और जानकारी उपलब्ध कराते हैं.

इस दिन होगा इंस्पेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 5 जनरी 5 को कटरा से श्रीनगर के बीच आखिरी प्रोजेक्ट कटरा-रियासी ट्रैक का इंस्पेक्शन होगा, जोकि दो दिन तक चलेगा. इसके बाद अगर कोई कमी बताई जाती है तो उसे पूरा करना होगा और उसके बाद उसकी फिर जांच होगी, तब एनओसी मिलेगी. हालांकि पूरी संभावना है कि इंस्पेक्शन के बाद जल्द ही नए साल की शुरुआत में इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकता है. दरअसल, राजधानी से राज्यों की राजधानी को ट्रेन के जरिए जोड़ने की दिशा में अब जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को भी नई दिल्ली से रेलवे ट्रैक से जोड़ने की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट का काम पूरा हो गया है.

इस पूरे रूट पर थे 6 प्रोजेक्ट 
-बारामुला से काजीगुंड, 118 किलोमीटर ट्रैक 2009 में शुरू हो गया था.
-काजीगुंड से बनिहाल, 18 किलोमीटर ट्रैक 2013 में शुरू हुआ था.
-उधमपुर से कटरा, 25 किलोमीटर ट्रैक, 2014 में पूरा हो गया था.
-बनिहाल से संगलदान, 48 किलोमीटर ट्रैक, फरवरी 2024 में पूरा हुआ.
-संगलदान से रियासी, 46 किलोमीटर ट्रैक, जून 2024 को सीआरएस ने हरी झंडी दे दी है, लेकिन अभी ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हुआ है.
-रियासी से कटरा, 17 किलोमीटर ट्रैक, का काम पूरा हो गया है, जिसका सीआरएस इंस्पेक्शन होना है. 

अभी नई दिल्ली से कटरा तक चल रही है ट्रेन

नई दिल्ली से कटरा तक ट्रेनों का परिचालन जारी है. दूसरी तरफ बारामुला से संगलदान के बीच ट्रेन चल रही है. अब संगलदान से कटरा के बीच दोनों रेल प्रोजेक्ट के काम पूरे हो चुके हैं, जिस पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने पर बारामुला और श्रीनगर सीधे नई दिल्ली से जुड़ जाएंगे. लोग ट्रेन से श्रीनगर जा सकेंगे. अभी श्रीनगर जाने के लिए लोगों के लिए हवाई जहाज ही बेहतर विकल्प है, जो काफी महंगा पड़ता है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लोग नई दिल्ली से सीधे श्रीनगर पहुंच पाएंगे. 
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

3 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

2 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

2 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

बड़ी खबरें