✕

होम / बिजनेस / रेलवे ने HBL इंजीनियरिंग को दिया ₹146 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिखी हलचल

रेलवे ने HBL इंजीनियरिंग को दिया ₹146 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिखी हलचल

HBL इंजीनियरिंग लिमिटेड को हाल के दिनों में रेलवे से कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं, जिससे कंपनी की व्यावसायिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एचबीएल इंजीनियरिंग लिमिटेड (HBL Engineering Ltd) के शेयर एक बार फिर बाजार की नजर में आ गए हैं. कंपनी को भारतीय रेलवे से 146 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इस नई डील के बाद निवेशकों की नजरें एक बार फिर इस मल्टीबैगर स्टॉक पर टिक गई हैं. तो आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के मिलने से कंपनी के शेयर पर क्या असर पड़ा है?

रेलवे से ऑर्डर की डिटेल्स

पश्चिम रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रूवल लेटर जारी कर दिए हैं. कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग के अनुसार, इस लेन-देन में किसी प्रमोटर की कोई हिस्सेदारी नहीं है और यह किसी भी प्रकार का संबंधित पार्टी लेन-देन (related party transaction) नहीं है. कंपनी को इस प्रोजेक्ट के तहत 48 रेलवे स्टेशनों पर 'कवच प्रणाली' लागू करनी है. प्रोजेक्ट में कुल 428 किलोमीटर की रेल पटरियों पर कवच तकनीक लगाई जाएगी और यह कार्य 730 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है.

शेयर का हाल

कंपनी के शेयरों में बुधवार को करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ ये शेयर ₹480 पर बंद हुआ था और गुरुवार, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद रहे, लेकिन शुक्रवार को जैसे ही बाजार खुला एचबीएल इंजीनियरिंग के शेयर में उछाल दिखी. बीएसई पर शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक ये शेयर 2.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 495.35 पर कारोबार कर रहा था. एक्सपर्ट के अनुसार शेयर में इस तेजी के पीछे का कारण रेलवे से मिला ये प्रोजेक्ट है.

बता दें. कंपनी को हाल ही में सेंट्रल रेलवे से भी ₹762.56 करोड़ के पांच और कवच ऑर्डर मिलना. इसके अलावा, एचबीएल-शिवकृति कंसोर्टियम को दो और अप्रूवल लेटर के जरिए ₹499.68 करोड़ के प्रोजेक्ट्स भी मिले हैं.

कंपनी की आगामी बोर्ड बैठक

एचबीएल इंजीनियरिंग की बोर्ड बैठक शनिवार, 24 मई, 2025 को प्रस्तावित है. इस बैठक में कंपनी मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के नतीजे जारी करेगी. एचबीएल पावर सिस्टम्स, जिसका एचबीएल इंजीनियरिंग हिस्सा है, बैटरियों, ई-मोबिलिटी समाधान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण और सेवाएं प्रदान करने में सक्रिय है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

एचबीएल इंजीनियरिंग का ट्रैक रिकॉर्ड निवेशकों को आकर्षित करता है. बीते पांच वर्षों में इसके शेयरों ने 3600% का रिटर्न दिया है, जिससे इसने मल्टीबैगर का दर्जा हासिल किया है. हालांकि, हाल की बात करें तो,  पिछले सप्ताह में 8.31% की गिरावट थी, पिछली तिमाही में 19.25% की गिरावट और बीते एक वर्ष में 5.87% की गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी को मिल रहे नए प्रोजेक्ट्स और सरकार की कवच प्रणाली पर फोकस को देखते हुए बाजार विशेषज्ञ इस स्टॉक को निगरानी में रखने की सलाह दे सकते हैं. हालांकि, हालिया गिरावट और शेयर की ऊंची वैल्यूएशन को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहते हुए निर्णय लेना चाहिए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

5 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

20 minutes ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

3 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

20 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

5 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago