होम / बिजनेस / यात्रियों के लिए खुशखबरी! रक्षा बंधन पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा; जानिए किसे ज्यादा फायदा

यात्रियों के लिए खुशखबरी! रक्षा बंधन पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा; जानिए किसे ज्यादा फायदा

पश्चिम रेलवे ने बताया है कि त्योहार के उपलक्ष्य में यात्रियों की सहूलियत का ख्याल रखते हुए कुछ रूटों पर विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रक्षाबंधन के मौके पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. पश्चिम रेलवे ने बताया है कि त्योहार के उपलक्ष्य में यात्रियों की सहूलियत का ख्याल रखते हुए कुछ रूटों पर विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. ये ट्रेनें अलग-अलग समय पर अलग-अलग रूट पर चलेंगी.

इंदौर जाने वालों को राहत
बांद्रा टर्मिनस-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल (09191) 10 अगस्त को बांद्रा से दोपहर 2:40 बजे निकलकर अगले दिन सुबह 4:40 बजे इंदौर पहुंचेगी. 09192 इंदौर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 11 अगस्त की रात 9.40 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. इस रूट पर बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन और देवास स्टेशन पड़ेंगे.

मुंबई-जयपुर रूट भी शामिल
रेलवे मुंबई-जयपुर रूट पर भी स्पेशल ट्रेन चला रहा है. 09183 मुंबई सेंट्रल-जयपुर स्पेशल 10 अगस्त को मुंबई सेंट्रल से रात 10.50 बजे चलकर अगले दिन 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी. जबकि 09184 जयपुर-बोरीवली स्पेशल 11 अगस्त को जयपुर से शाम 7.35 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.30 बजे बोरीवली पहुंच जाएगी. ये ट्रेनें वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और दुर्गापुर स्टेशनों पर रुकेंगी. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हो गई है.

मुंबई सेंट्रल से जाएगी ओखा
09097 मुंबई सेंट्रल-ओखा स्पेशल ट्रेन 12 अगस्त को रात 11.05 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3.35 बजे ओखा पहुंचेगी. इसी तरह, ओखा-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 15 अगस्त को सुबह 10 बजे ओखा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. ये ट्रेनें बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, हापा, जामनगर और द्वारका स्टेशनों पर रुकेंगी.

बांद्रा-भावनगर स्पेशल
रेलवे के अनुसार, बांद्रा-भावनगर टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09207) 13 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से शाम 7:25 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:25 बजे भावनगर पहुंचेगी. वहीं, भावनगर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09208) एक सितंबर को दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर भावनगर से दोबारा शुरू होकर सुबह छह बजे बांद्रा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन (09207) सुबह 9:15 बजे बांद्रा से चलेगी होगी और रात 11:45 बजे भावनगर पहुंचेगी. ट्रेन रास्ते में पड़ने वाले बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, वीरमगाम, सुरेंद्रनगर गेट, बटोद और ढोला स्टेशन पर भी रुकेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

4 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

6 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

6 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

32 minutes ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

4 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

6 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

6 hours ago