✕

होम / बिजनेस / रेलवे कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, प्रॉफिट में गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में 4% की बढ़त

रेलवे कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, प्रॉफिट में गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में 4% की बढ़त

IRFC ने मार्च तिमाही में मजबूत रेवेन्यू के बावजूद प्रॉफिट में हल्की गिरावट दर्ज हुई. कंपनी फंड जुटाने की बड़ी योजना के साथ आगे बढ़ रही है, लंबी अवधि में शेयर ने बेहतरीन रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी रेलवे कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. हालांकि कंपनी के शुद्ध लाभ (Net Profit) में सालाना आधार पर गिरावट देखी गई है, लेकिन रेवेन्यू में करीब 4% की मजबूती देखने को मिली है. तो आइए कंपनी द्वारा जारी किए तिमाही नतीजों पर एक नजर डालते हैं. 

नेट प्रॉफिट में 2.1% की गिरावट
IRFC का मार्च क्वार्टर में नेट प्रॉफिट 2.1% घटकर 1642 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1717.32 करोड़ रुपये था. कंपनी के मुताबिक यह गिरावट सीमित रही और ऑपरेशनल स्तर पर प्रदर्शन मजबूत बना रहा है. कंपनी की कुल आय (Revenue) 3.8% बढ़कर 6722.83 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछली साल की समान अवधि में यह 6477 करोड़ रुपये थी. नेट इनकम और रेवेन्यू दोनों में यह बढ़ोतरी कंपनी की फाइनेंशियल स्थिरता को दर्शाती है.

खर्चों में बढ़ोतरी, अर्निंग पर शेयर 1.29%
मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 6% बढ़कर 4760.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं, इस दौरान कंपनी की अर्निंग पर शेयर (EPS) 1.29 रुपये रही, जो पिछली तिमाही की तुलना में 3.2% की गिरावट को दर्शाती है.

फंड जुटाने की योजना को बोर्ड से मंजूरी
IRFC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 60,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की मंजूरी दी है. यह फंड टैक्स-फ्री बॉन्ड्स, टैक्सेबल बॉन्ड्स और कैपिटल गेन बॉन्ड्स जैसे वित्तीय साधनों के जरिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुटाया जाएगा.

शेयर परफॉर्मेंस और मार्केट कैप
कंपनी का कुल मार्केट कैप वर्तमान में 1,67,394 करोड़ रुपये है. हालांकि पिछले 1 साल में शेयर ने 19% और 3 महीनों में 7% का निगेटिव रिटर्न दिया है, लेकिन पिछले 3 वर्षों में 467% की शानदार बढ़त दर्ज की है, जिससे लंबे समय के निवेशकों को जबरदस्त लाभ हुआ है. आज खबर लिखे जानते तक IRFC का शेयर 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 127.83 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

50 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें