✕

होम / बिजनेस / 'रिस्की' शेयर बाजार से राहुल को भी है 'इश्क', चंद महीने में ही कमा लिए  46.49 लाख!

'रिस्की' शेयर बाजार से राहुल को भी है 'इश्क', चंद महीने में ही कमा लिए  46.49 लाख!

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी शेयर बाजार में निवेशकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, लेकिन इसी बाजार से वह मोटी कमाई कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सरकार पर आक्रामक हो गए हैं. वह सवाल पूछ रहे हैं कि सेबी प्रमुख से इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा है? उन्होंने शेयर बाजार को रिस्की बताते हुए निवेशकों को सावधान भी किया है. हालांकि, ये बात अलग है कि इस रिस्क से उन्हें भी इश्क हैं और इससे वह मोटी कमाई कर रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट बताती है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बीते करीब 5 महीने में ही स्टॉक मार्केट से 46.49 लाख रुपए का मुनाफा हुआ है. 

वैल्यू में हुआ इजाफा
राहुल गांधी ने शेयर बाजार में काफी निवेश किया हुआ है. उनके पोर्टफोलियो में कई कंपनियों के शेयर हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपने संपत्ति का ब्यौरा दिया था, जिसमें स्टॉक मार्केट में निवेश भी शामिल था.  15 मार्च को कांग्रेस लीडर के स्टॉक पोर्टफोलियो की वैल्यू 4.33 करोड़ रुपए थी, जो 12 अगस्त तक बढ़कर 4.80 करोड़ हो गई है. यानी महज चंद महीनों में ही वह मोटी कमाई कर चुके हैं.

ऐसा है पोर्टफोलियो 
राहुल ने हलफनामे में बताया था कि उनके पास यंग इंडियन के 1900 शेयर हैं. इसके अलावा उनके पोर्टफोलियो में आईसीआईसीआई बैंक, HUL, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, लालपैथ लैब, एशियन पेंट, दीपक नाइट्रेट, डिवीज लैब्स, जीएमएम फॉडलर, इन्फोसिस, ITC, TCS, टाइटन, ट्यूब इन्वेस्टमेंट और L&T माइंडट्री आदि शामिल हैं. राहुल ने दिग्गज कंपनियों के साथ ही छोटी कंपनियों पर भी दांव लगाया हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार,  राहुल के पोर्टफोलियो में लगभग 24 शेयर हैं, जिसमें से केवल 4 कंपनियों में ही उन्हें घाटा हुआ है. बाकी शेयर उन्हें मुनाफा कमाकर दे रहे हैं.

राहुल गांधी के सवाल
राहुल गांधी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. उन्होंने यह भी पूछा है कि सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? यदि निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सेबी अध्यक्ष या गौतम अडानी? वहीं, भाजपा राहुल पर देश को नुकसान पहुंचाने वालों का साथ देने का आरोप लगा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

6 hours ago