✕

होम / बिजनेस / ऐसा कौन करता है? बोनस शेयर के ऐलान से ठीक पहले दमानी ने बेच दिए लाखों शेयर

ऐसा कौन करता है? बोनस शेयर के ऐलान से ठीक पहले दमानी ने बेच दिए लाखों शेयर

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने वीएसटी इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी थोड़ी हल्की कर ली है. कंपनी के शेयर आज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में निवेश करने वालों को डिविडेंड के साथ-साथ बोनस शेयर की घोषणा का भी इंतजार रहता है. लिस्टेड कंपनियां अपने निवेशकों को खुश करने के लिए एक निश्चित अनुपात में बोनस शेयर बांटती हैं. बोनस शेयर का मतलब है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को मुफ्त में कुछ शेयर देगी.  यानी यह हर लिहाज से निवेशकों के लिए फायदे का सौदा होता है, लेकिन दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी इस फायदे को एक तरह से ठोकर मार दी है.

आज घोषणा संभव 
एक रिपोर्ट के अनुसार, राधाकिशन दमानी ने वीएसटी इंडस्ट्रीज के लाखों शेयर बेच दिए हैं. गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी की आज होने वाली बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर का ऐलान होना है. यदि दमानी वीएसटी इंडस्ट्रीज के लाखों शेयरों का सौदा न करते, तो उन्हें भी अच्छा-खस मुनाफा हो सकता था, लेकिन DMart के मालिक ने मुनाफे की परवाह न करते हुए सौदा कर डाला. दमानी ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए वीएसटी इंडस्ट्रीज के 142 करोड़ रुपए  मूल्य के शेयर बेचे हैं. उन्होंने यह डील अपनी दो इनवेस्टमेंट इकाइयों के जरिए की है.  

इस तरह हुई डील
वीएसटी इंडस्ट्रीज की आज बोर्ड मीटिंग, जिसमें तिमाही नतीजों के साथ बोनस शेयर जारी करने का ऐलान संभव है. VST के शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक यह 2.56% की तेजी के साथ 3,980.95 रुपए पर पहुंच चुके थे. दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने बुधवार को अपनी इनवेस्टमेंट यूनिट डेराइव ट्रेडिंग एंड रिजॉर्ट्स के जरिए करीब 2.62 लाख शेयर बेचे हैं. इसी तरह, उनकी दूसरी इनवेस्टमेंट फर्म दमानी एस्टेट एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने वीएसटी इंडस्ट्रीज के 90000 शेयर बेचे हैं. जून तिमाही तक दमानी की दोनों यूनिट्स की VST में कुल हिस्सेदारी  साढ़े पांच प्रतिशत से अधिक थी, जो अब कम हो गई है.

अभी हैं काफी शेयर
हालांकि, दमानी की एक और इनवेस्टमेंट फर्म 'ब्राइट स्टार इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के पास वीएसटी इंडस्ट्रीज में 25.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है. ब्राइट स्टार के पोर्टफोलियो में वीएसटी के 40 लाख से ज्यादा शेयर हैं. इसी तरह, दमानी के व्यक्तिगत पोर्टफोलियो में भी वीएसटी इंडस्ट्रीज के 5 लाख से अधिक शेयर हैं. ऐसे में दमानी को बोनस शेयर के ऐलान से अब भी तगड़ा प्रॉफिट होगा, लेकिन यदि वो लाखों शेयरों का सौदा न करते तो मुनाफे का आंकड़ा और बड़ा हो सकता था. बता दें कि वीएसटी इंडस्ट्रीज का बोर्ड यदि बोनस शेयर की मंजूरी देता है तो यह पहला मौका होगा, जब कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देगी. 

क्या होता है बोनस शेयर?
जब कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों को जारी करती है तो उसे डिविडेंड कहते हैं और बचा हुआ मुनाफा अपने पास रख लेती है. इसे बचे हुए मुनाफे को ही बाजार की भाषा में Retained Earning कहा जाता है. कई सालों तक मुनाफा कमाने के बाद जब किसी कंपनी की Retained Earning बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो उसमें से कुछ हिस्से को कंपनी शेयर में तब्दील कर देती है और अपने शेयरहोल्डर्स में बांट देती है. इन शेयरों को ही बोनस शेयर कहा जाता है. आसान शब्दों में कहें तो कई बार कंपनियां शेयर मार्केट में अपने शेयरधारकों को फ्री में ही शेयर बांटती है, उसे ही बोनस शेयर कहते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

20 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

20 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

21 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

14 hours ago