होम / बिजनेस / Quint Digital Media के नतीजों ने चौंकाया, अडानी समूह की जल्द होने वाली है कंपनी

Quint Digital Media के नतीजों ने चौंकाया, अडानी समूह की जल्द होने वाली है कंपनी

इसके अलावा कंपनी को परिचालन में होने वाले नुकसान में 35 फीसदी की कमी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः राघव बहल के स्वामित्व वाली क्विंट डिजिटल मीडिया (Quint Digital Media) को वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान आय में 80 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसके अलावा कंपनी को परिचालन में होने वाले नुकसान में 35 फीसदी की कमी आई है. 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 9.22 करोड़ रुपये से बढ़कर के 16.60 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं जहां पिछले साल कंपनी को 8.10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, वो इस साल केवल 5.24 करोड़ रुपये रह गया है. 

इतना रहा ग्रुप की अन्य कंपनियों की लाभ-हानि

कंपनी ने कहा कि एसएएएस आधारित मीडिया-टेक कंपनी, क्विंटिप टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने राजस्व में 150% की वृद्धि के साथ 4.35 करोड़ रुपये रही,  कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में परिचालन ब्रेक-ईवन हासिल करने की राह पर है. इसी तरह, QDML का बिजनेस न्यूज डिजिटल प्लेटफॉर्म  BQPRIME ने भी विकास की गति को जारी रखा क्योंकि प्लेटफॉर्म ने Q1 FY22 में 1.77 करोड़ रुपये के विपरीत 50.9% की वृद्धि के साथ 3.61 करोड़ रुपये की वृद्धि की है. 

कंपनी के अनुसार, द क्विंट ने Q1 के दौरान अपनी मजबूत गति बनाए रखी क्योंकि इसने EBIDTA में 3.62 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की, PAT Q1 FY22 से 63% बढ़कर 80 लाख रुपये हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 49 लाख रुपये था. कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में विकास की गति और मजबूत रहेगी.

अडानी ग्रुप के साथ डील 2023 में होने की उम्मीद

क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड में 49% हिस्सेदारी के अडानी ग्रुप में विनिवेश के लिए लेन-देन Q2 FY23 में पूरा होने की उम्मीद है, जिससे QDML के कारण QBM के घाटे में और कमी आएगी. फाइलिंग के अनुसार, QBM में 49% हिस्सेदारी के विनिवेश को बंद करने और राइट्स इश्यू के माध्यम से 125 करोड़ रुपये तक जुटाने से कंपनी को महत्वपूर्ण कैश रिजर्व मिलेगा.

QDML और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी क्विंटिलियन मीडिया लिमिटेड ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड (व्यवसाय और वित्तीय समाचार प्लेटफॉर्म www.bqprime.com) में 49% हिस्सेदारी की बिक्री के लिए अडानी ग्रुप के स्वामित्व वाली एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड के साथ निश्चित समझौता किया था.

VIDEO: Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी`

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

12 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

13 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

15 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

15 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.