✕

होम / बिजनेस / Quadrant Future Tek IPO की धमाकेदार शुरुआत, 29% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

Quadrant Future Tek IPO की धमाकेदार शुरुआत, 29% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

290 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले Quadrant Future Tek का शेयर 29 फीसदी के उछाल के साथ 374 रुपये पर लिस्ट हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रेल की सुरक्षा कवच को मजबूती देने की दिशा में काम कर रही Quadrant Future Tek के IPO की स्टॉक एक्सचेंज पर शानदार लिस्टिंग हुई है. 290 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले Quadrant Future Tek का शेयर 29 फीसदी के उछाल के साथ 374 रुपये पर लिस्ट हुआ है. आईपीओ में अलॉटमेंट पाने वाले निवेशकों को 84 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा हुआ है.  

Quadrant Future Tek का आईपीओ बीएसई पर 374 रुपये पर खुला. इसके बाद स्टॉक 390 रुपये पर जा पहुंचा. लेकिन फिलहाल शेयर 2.11 फीसदी के उछाल के साथ 381.90 रुपये पर कारोबार कर रहा है.  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर आईपीओ 370 रुपये पर खुला और 389.90 रुपये के हाई बनाने के बाद स्टॉक 3.42 फीसदी की तेजी के साथ 382.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

कंपनी ने जुटाये 290 करोड़ 

Quadrant Future Tek का आईपीओ 7 से 9 जनवरी तक निवेश के लिए खुला था. आईपीओ के जरिए कंपनी ने 290 करोड़ रुपये जुटाये हैं . आईपीओ में पूरा पैसा पूरी तरह नए शेयर्स जारी कर जुटाये गए और 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए कंपनी ने 275-290 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया था. 

आईपीओ कुल 196 गुना हुआ सब्सक्राइब

Quadrant Future Tek के आईपीओ को निवेशकों से शानदार रेस्पॉंस मिला था. ये आईपीओ कुल 196 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ. रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 256 गुना, संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 139.77 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा कुल 268 गुना सब्सक्राइब हुआ था. 290 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए कुल 31,256 करोड़ रुपये के आवेदन मिले. 

क्या करती है कंपनी?

सितंबर 2015 में बनी क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड भारतीय रेलवे की कवच परियोजना के तहत नए जेनरेशन के ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम डेवलप कर रही है जिससे रेल यात्रा को सुरक्षित किया जा सके. कंपनी के पास इलेक्ट्रॉन बीम विकिरण केंद्र (Electron Beam Irradiation Centre) के साथ एक विशेष केबल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

13 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago