होम / बिजनेस / Q4 Results: यूनियन बैंक के प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल, Dividend का किया ऐलान 

Q4 Results: यूनियन बैंक के प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल, Dividend का किया ऐलान 

स्टॉक मार्केट में बैंक के शेयरों के हाल की बात करें, तो शुक्रवार को इसमें गिरावट देखी गई थी. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1.36% के नुकसान के साथ 76.35 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है. बैंक ने इस दौरान डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है. मार्च तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 93.27% बढ़कर 2,782 करोड़ रुपए पहुंच गया है. पिछले साल की समान तिमाही में UBI को 1440 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. इससे पहले, दिसंबर में खत्म हुई तिमाही के नतीजे भी बैंक के लिए शानदार रहे थे. उस अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 2,245 करोड़ रुपए पहुंच गया था. 

NPA में आई गिरावट
पब्लिक सेक्टर बैंक UBI ने चौथी तिमाही में साल-दर-साल (YoY) Advances और Deposits में मजबूत वृद्धि दर्ज की है. सबसे अच्छी बात ये है कि बैंक के NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट में अच्छी-खासी गिरावट आई है. बैंक के नेट इंटरेस्ट इनकम मतलब ब्याज से होने वाली आय भी बढ़ी है. FY23 के दौरान YoY आधार पर बैंक की शुद्ध ब्याज आय में 17.92% की वृद्धि हुई है. बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 3 रुपए के डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

ऐसा है स्टॉक का हाल
स्टॉक मार्केट में बैंक के शेयरों के हाल की बात करें, तो शुक्रवार को इसमें गिरावट देखी गई थी. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1.36% के नुकसान के साथ 76.35 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसमें 1.94% की मामूली बढ़त आई है. बीते एक साल में ये सरकारी बैंक अपने निवेशकों को 113.87% का रिटर्न दे चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 96.40 रुपए है, जिससे ये काफी आगे निकल चुका है. अच्छे तिमाही नतीजे बैंक की मजबूत आर्थिक स्थिति दर्शाते हैं और इसका असर शेयरों पर भी आगे भी देखने को मिल सकता है. 

Manimekhalai हैं सीईओ
यूनियन बैंक के शेयरों में तेजी A. Manimekhalai के सीईओ के तौर पर पद्भार ग्रहण करने के बाद से देखने को मिल रही है. उन्हें पिछले साल तीन जून को बैंक का सीईओ बनाया गया था, उस समय UBI के शेयर की कीमत 39 रुपए के आसपास थी, जो आज बढ़कर 76.35 रुपए पहुंच गया है. यूनियन बैंक का हिस्सा बनने से पहले वह केनरा बैंक में बतौर ED सेवाएं दे रही थीं. A. Manimekhalai ने अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत विजया बैंक से की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

18 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

14 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.