होम / बिजनेस / 21% बढ़ा Adani की इस कंपनी का प्रॉफिट, अब निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

21% बढ़ा Adani की इस कंपनी का प्रॉफिट, अब निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियां अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म 'हिंडनबर्ग' के झटकों से बाहर निकल रही हैं. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के प्रॉफिट में आया उछाल इसका संकेत है. मार्च तिमाही में कंपनी कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.7 फीसदी की बढ़त के साथ 97.91 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. वैसे, दिसंबर तिमाही की तुलना में यह आंकड़ा कम है, लेकिन हिंडनबर्ग से मिले झटकों के बाद 20.7 की बढ़त काफी मायने रखती है. 

दर्ज की अच्छी परफॉर्मेंस
अडानी टोटल गैस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसका पूरे साल यानी वित्त वर्ष 2022-23 में मुनाफा 7.28% बढ़कर 546.49 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, ऑपरेशनल रिवेन्यु सालाना आधार पर 12.3 फीसदी उछलकर मार्च तिमाही में 1,197.31 करोड़ रुपए रहा. अडानी टोटल गैस के सीईओ और कार्यकारी निदेशक सुरेश पी मंगलानी ने कहा कि पूरे साल गैस की उच्च कीमतों के बावजूद कंपनी ने अच्छी परफॉर्मेंस दर्ज की है. स्टील पाइपलाइन्स का तेजी से विकास और CNG स्टेशनों ने नेचुरल गैस ईकोसिस्टम खड़ा करने में मदद की है. उन्होंने कहा कि CNG स्टेशनों का नेटवर्क बढ़ाने से सीएनजी का वॉल्यूम साल-दर-साल 28 फीसदी बढ़ा है.

ऐसा है शेयरों का हाल
इस बीच, कंपनी ने प्रति शेयर 25 पैसे के डिविडेंड का भी ऐलान भी किया है. शेयर मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो अडानी टोटल गैस का शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है. 957 रुपए पर ट्रेड कर रहा ये शेयर पिछले पांच दिनों में 5.50% चढ़ गया है. अडानी टोटल के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 4,000 रुपए है. वहीं, 52 वीक का लो लेवल 650 रुपए. बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद कंपनी का शेयर काफी गिर गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

14 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

15 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

16 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

18 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह