होम / बिजनेस / Q3 Result: HDFC ने अनुमान से ज्यादा कमाया मुनाफा, इतना रहा प्रॉफिट 

Q3 Result: HDFC ने अनुमान से ज्यादा कमाया मुनाफा, इतना रहा प्रॉफिट 

HDFC का सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मुनाफा पिछले साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले ज्यादा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्राइवेट मॉर्गेज लेंडर HDFC (हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन) ने गुरुवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर यानी अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2022 के बीच उसका मुनाफा 3691 करोड़ रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में यह 13.2 प्रतिशत ज्यादा है. फाइनेंशियल ईयर 2022 के तीसरे क्वार्टर में HDFC का कुल मुनाफा 3261 करोड़ रुपए था. 

टैक्स कटौती से पहले का प्रॉफिट
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुए क्वार्टर में टैक्स की कटौती से पहले HDFC का कुल मुनाफा 4612 करोड़ रुपए था. जबकि वित्तीय वर्ष 22 के तीसरे क्वार्टर में यह 4048 करोड़ था. HDFC के मुनाफे ने मार्केट के सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया है. अनुमान लगाया जा रहा था कि टैक्स की कटौती से पहले HDFC का कुल मुनाफा 3730 करोड़ रुपए के आस-पास रहेगा. 

AUM में भी हुआ इजाफा
वित्तीय वर्ष-2023 के शुरूआती 9 महीनों में टैक्स की कटौती से पहले HDFC का कुल मुनाफा 14,616 करोड़ था, जबकि पिछले वर्ष यह 12624 करोड़ था. 2802 करोड़ रुपयों का टैक्स चुकाने के बाद यह मुनाफा 11814 करोड़ रुपये हो गया. जो पिछले साल टैक्स की कटौती के बाद हुए मुनाफे से 18 प्रतिशत ज्यादा है. HDFC ने बताया कि दिसंबर में खत्म हुए क्वार्टर के अंत में उसका AUM (Assets under management) 7.01 खरब रुपए रहा, जबकि पिछले साल यह 6.19 खरब था और इसमें से 82 प्रतिशत, व्यक्तिगत ऋण के माध्यम से इकठ्ठा हुआ है.

लोन बुक में भी बढ़ोत्तरी
HDFC ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि AUM के आधार पर व्यक्तिगत लोन बुक में 18 प्रतिशत और कुल लोन बुक में 13 प्रतिशत की बढ़त हुई है. वित्तीय वर्ष 22 के तीसरे क्वार्टर के दौरान HDFC द्वारा कॉर्पोरेट को दिया गया लोन 8892 करोड़ रुपए था. वित्तीय वर्ष 2022 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 के पहले नौ महीनों (अप्रैल – दिसंबर) में व्यक्तिगत भुगतानों में 23 प्रतिशत और अप्रूवल में 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. वित्तीय वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर के दौरान लेंडर की संपत्ति की हालत भी बेहतर हुई है. इसके साथ ही, GNPL (Gross Non Performing Loans) में भी 0.83% की कमी देखने को मिली है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.