होम / बिजनेस / Multiplex में क्यों महंगे मिलते हैं पॉपकॉर्न, PVR के चेयरमैन अजय बिजली ने बताया इसका कारण

Multiplex में क्यों महंगे मिलते हैं पॉपकॉर्न, PVR के चेयरमैन अजय बिजली ने बताया इसका कारण

वीकेंड पर इनकी कीमतें और बढ़ जाती है. पॉपकॉर्न जैसी सबसे पसंदीदा स्नैक की कीमत में 200 रुपये से कम नहीं होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः जब कोई दर्शक किसी मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए जाता है तो महंगा टिकट खरीदने के बाद उसको जो सबसे ज्यादा अखरता है, वो है सिनेमाहॉल के अंदर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमत. वीकेंड पर इनकी कीमतें और बढ़ जाती है. पॉपकॉर्न जैसी सबसे पसंदीदा स्नैक की कीमत में 200 रुपये से कम नहीं होती है. हालांकि अब यह पसंदीदा स्नैक भी आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है, क्योंकि कीमतें काफी बढ़ गई हैं. खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें महंगी होने से मल्टीप्लेक्स की आलोचना भी बहुत हो रही है. 

पीवीआर के अजय बिजली ने बताया कारण

इस संबंध में देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर के चेयरमैन और एमडी अजय बिजली ने कहा कि सिनेमाघरों में स्नैक्स की उच्च कीमतों के खिलाफ बोलने के लिए उपभोक्ताओं को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है. टिकट के बाद एक मल्टीप्लेक्स के लिए सबसे बड़ा कमाई का साधन खान-पान की वस्तुएं ही हैं. बिजली ने कहा कि खाद्य और पेय पदार्थों (एफएंडबी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि भारत अभी भी "सिंगल स्क्रीन से मल्टीप्लेक्स को बदलने के चरण में है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशनल कॉस्ट को पूरा करने के लिए मल्टीप्लेक्स में स्नैक्स ऊंचे दामों पर बेचे जाएंगे.

1500 करोड़ का है एफएंडबी बिजनेस

बिजली ने कहा कि देश भर में मल्टीप्लेक्स चेन में फूड एंड बीव्ररेज (एफएंडबी) का बिजनेस 1500 करोड़ रुपये का है. चूंकि मल्टीप्लेक्स में अधिक स्क्रीन हैं, इसलिए मल्टीपल प्रोजेक्शन रूम और साउंड सिस्टम की आवश्यकता के कारण लागत "4 से 6 गुना" बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि एयर कंडीशनिंग की आवश्यकता भी बढ़ गई है क्योंकि पूरे हॉल सहित लॉबी एरिया भी एयरकंडीशन होता है. 

पीवीआर ने किया था आईनॉक्स का अधिग्रहण

इस साल की शुरुआत में देश की दो प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन - पीवीआर और आईनॉक्स - ने अपने मर्जर की घोषणा की थी. मर्जर के वक्त यह वादा किया गया था कि यह वेंचर दर्शकों के लिए गेम चेंजर साबित होगा और संयुक्त इकाई का लक्ष्य अंततः 1,500 स्क्रीन होना है. उपभोक्ताओं के लिए आक्रामक कीमत वाले टिकटों और एक बेहतर मूवी देखने के अनुभव के साथ, उनका लक्ष्य उस बाजार पर फिर से कब्जा करना है जिसे उन्होंने पिछले दो वर्षों में शीर्ष (ओटीटी) खिलाड़ियों को सौंप दिया था. अजय बिजली संयुक्त इकाई (जिसे पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड कहा जाएगा) के प्रबंध निदेशक हैं. 

VIDEO: अब दालें तेजी से छू रही आसमान

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

2 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

4 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

5 hours ago


बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

1 hour ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

2 hours ago