✕

होम / बिजनेस / PVR Inox का फ्यूचर प्लान तैयार, अगले साल 200 करोड़ रुपये के निवेश से जोड़ेगी 100 स्क्रीन

PVR Inox का फ्यूचर प्लान तैयार, अगले साल 200 करोड़ रुपये के निवेश से जोड़ेगी 100 स्क्रीन

पीवीआर आईनॉक्स के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार बिजली ने अपना फ्यूचर प्लान बताया है. कंपनी ने जल्द ही 100 स्क्रीन्स को जोड़ने की योजना बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सिनेमा डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी PVR INOX लिमिटेड ने अगले साल करीब 100 स्क्रीन जोड़ने की योजना बनाई है, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश होगा. कंपनी के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार बिजली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने फिल्म सर्चिंग और बुकिंग अनुभव के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित वॉट्सऐप चैटबॉट, मूवी जॉकी (एमजे) पेश किया है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में PVR INOX का शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है.  

इस साल खोली 70 स्क्रीन

संजीव कुमार बिजली ने कहा कंपनी की योजना भविष्य में हर साल 100 स्क्रीन जोड़ने की है. बिजली ने यहां कार्यक्रम में पीटीआई-भाषा से कहा, “इस साल अब तक हमने करीब 70 स्क्रीन खोली हैं और करीब 45-50 स्क्रीन बंद कर दी हैं. हम इस साल करीब 40 और स्क्रीन जोड़ेंगे और 10-15 स्क्रीन बंद कर देंगे.” उन्होंने कहा कि इस साल करीब 75 स्क्रीन बंद करने और करीब 120 स्क्रीन जोड़ने का विचार है. ‘इसलिए हम सही रास्ते पर हैं.’

तीसरी तिमाही की स्थिति बेहतर

भविष्य की विस्तार योजनाओं पर संजीव कुमार बिजली ने कहा, “अगले साल हम प्रति वर्ष करीब 100 स्क्रीन जोड़ने की सोच रहे हैं. अगले साल 100 स्क्रीन के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर होगा.” मौजूदा बाजार की स्थिति के बारे में संजीव कुमार बिजली ने कहा,'तीसरी तिमाही अब बेहतर स्थिति में लग रही है. अक्टूबर थोड़ा सुस्त था, लेकिन नवंबर में पहले से ही तेजी है. नई फिल्मों की रिलीज की अच्छी पाइपलाइन के साथ, तीसरी तिमाही काफी बेहतर दिख रही है."

तेजी के साथ बंद हुआ PVR INOX का शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान PVR INOX का शेयर 1.32% या 19.10 अंकों की तेजी के साथ 1465.20 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 1.37% या 19.80 अंक चढ़कर 1,465 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,830.40 रुपए और 52 वीक लो 1,204.20 रुपए है. इस साल पीवीआर आईनॉक्स का शेयर 11.77% तक टूट चुका है. पिछले छह महीने में 8.91% और पिछले एक साल में -11.48% रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 14.49 हजार करोड़ रुपए है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

8 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

10 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

11 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

11 hours ago

बड़ी खबरें