✕

होम / बिजनेस / Punjab National Bank ने जारी किए Q4 Results, मुनाफा 52% बढ़ा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

Punjab National Bank ने जारी किए Q4 Results, मुनाफा 52% बढ़ा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

PNB का मार्च तिमाही मुनाफा 52% बढ़कर ₹4,567 करोड़ पहुंचा. सरकारी बैंक ने ₹2.90 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि, खराब लोन और कमजोर कमाई का अनुमान चिंता बढ़ा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 7 मई को FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया है. इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 52 फीसदी बढ़कर 4567 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 3010 करोड़ रुपये था.

कैसे रहे PNB के नतीजे?

PNB को अधिक इंटरेस्ट इनकम और बेहतर एसेट क्वालिटी से फायदा हुआ है. Q4FY25 में इसकी कुल आय 36,705 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 फीसदी अधिक है. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) और नॉन-इंटरेस्ट इनकम में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है.

PNB की NII सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 10,757 करोड़ रुपये हो गई, जो उधार गतिविधि में लगातार बढ़ोतरी को दिखाती है. नॉन-इंटरेस्ट इनकम में भी 11% की वृद्धि देखी गई, जो 4716 करोड़ रुपये हो गई.

PNB का ऑपरेटिंग प्रॉफिट Q4FY25 में 6% सालाना वृद्धि के साथ 6776 करोड़ रुपये रहा. बैंक ने ऑपरेटिंग खर्च पर नियंत्रण रखा, जो सालाना आधार पर केवल 6.1% बढ़कर 8,697 करोड़ रुपये हो गया.

PNB की एसेट क्वालिटी में सुधार

PNB की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ. इसका ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) रेशियो मार्च 2025 तक घटकर 3.95% रह गया, जबकि एक साल पहले यह 5.73% था. नेट NPA भी 0.73% से घटकर 0.4% रह गया. टेक्निकल राइट-ऑफ सहित बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) पिछले वर्ष के 95.39% से बढ़कर 96.82% हो गया.

पूरे FY25 में पीएनबी ने 16630 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 102% अधिक है. कुल जमा राशि 14.38% बढ़कर 15.67 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि ग्लोबल एडवांस 13.56% बढ़कर 11.17 लाख करोड़ रुपये हो गए.

डिविडेंड का ऐलान

Punjab National Bank ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹2.90 प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह राशि बैंक के प्रत्येक ₹2 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 145% के बराबर है. यह आगामी AGM (Annual General Meeting) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

14 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

15 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

16 hours ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

14 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

14 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

16 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

15 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

16 hours ago