होम / बिजनेस / प्रूडेंशियल का भारत में बड़ा दांव, भारती लाइफ में खरीदी 75% हिस्सेदारी

प्रूडेंशियल का भारत में बड़ा दांव, भारती लाइफ में खरीदी 75% हिस्सेदारी

3500 करोड़ रुपये के सौदे से बदलेगा भारतीय बीमा बाजार का समीकरण, कंपनी एचसीएल ग्रुप के साथ नया हेल्थ इंश्योरेंस वेंचर भी लॉन्च करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

ब्रिटेन की वैश्विक बीमा कंपनी प्रूडेंशियल पीएलसी ने भारतीय बीमा बाजार में बड़ा कदम उठाते हुए भारती एंटरप्राइजेज प्रवर्तित भारती लाइफ इंश्योरेंस में 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. यह सौदा करीब 3500 करोड़ रुपये में होगा और इसके लिए नियामकीय मंजूरियां ली जाएंगी. इसके साथ ही कंपनी ने एचसीएल ग्रुप के साथ मिलकर हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र में नया संयुक्त उद्यम शुरू करने की भी घोषणा की है.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में हिस्सेदारी घटाएगी कंपनी

प्रूडेंशियल पीएलसी ने बताया कि वह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी लगभग 22 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करेगी. कंपनी के अनुसार, हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त राशि का एक हिस्सा भारती लाइफ के विस्तार में लगाया जाएगा, जबकि शेष पूंजी कंपनी के मुक्त अधिशेष में रखी जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रूडेंशियल अपनी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए सेकंडरी मार्केट में बेचने की तैयारी कर रही है. वहीं फरवरी में आईसीआईसीआई बैंक बोर्ड ने बीमा कंपनी में अतिरिक्त 2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी थी.

नियमों के कारण उठाना पड़ा यह कदम

मौजूदा नियमों के तहत कोई भी कंपनी एक से अधिक बीमा कंपनियों में 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं रख सकती. इसी वजह से प्रूडेंशियल को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में अपनी हिस्सेदारी कम करनी पड़ रही है. वर्तमान में आईसीआईसीआई बैंक की कंपनी में 50.89 फीसदी हिस्सेदारी है.

यह हाल के समय का दूसरा बड़ा उदाहरण है जब किसी वैश्विक बीमा कंपनी ने पुरानी साझेदारी से बाहर निकलकर नई रणनीतिक साझेदारी चुनी है. इससे पहले अलायंज ने बजाज फिनसर्व के साथ साझेदारी समाप्त कर जियो फाइनैंशियल के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया था.

भारती लाइफ में हिस्सेदारी का नया समीकरण

फिलहाल भारती एंटरप्राइजेज के पास भारती लाइफ वेंचर्स के जरिए 85 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि 360 वन एसेट मैनेजमेंट के पास 15 फीसदी हिस्सेदारी मौजूद है.

सौदा पूरा होने के बाद 360 वन पूरी तरह बाहर हो जाएगी और भारती एंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी घटकर 25 फीसदी रह जाएगी. वहीं प्रूडेंशियल कंपनी में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी हासिल कर लेगी.

भारत को बताया रणनीतिक बाजार

प्रूडेंशियल पीएलसी ने भारत को अपने लिए बेहद आकर्षक और रणनीतिक बाजार बताया है. कंपनी का कहना है कि इस सौदे से भारतीय ग्राहकों की बीमा जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा.

कंपनी ने कहा कि भारती की मजबूत स्थानीय पहुंच और प्रूडेंशियल की वैश्विक बीमा विशेषज्ञता मिलकर भारतीय ग्राहकों तक जीवन और स्वास्थ्य सुरक्षा समाधान पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

एचसीएल के साथ हेल्थ इंश्योरेंस कारोबार में एंट्री

प्रूडेंशियल पीएलसी ने एचसीएल ग्रुप प्रवर्तकों के साथ मिलकर ‘प्रूडेंशियल एचसीएल हेल्थ इंश्योरेंस’ शुरू करने की योजना भी घोषित की है. कंपनी फिलहाल नियामकीय मंजूरियों पर काम कर रही है और 2026 में कारोबार शुरू होने की उम्मीद है.

सौदा पूरा होने के बाद भारत में प्रूडेंशियल के कारोबार में भारती लाइफ इंश्योरेंस में बहुल हिस्सेदारी के साथ-साथ नई हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी और दो सूचीबद्ध कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी शामिल होगी.

क्या बोले कंपनी और भारती समूह के प्रमुख

प्रूडेंशियल पीएलसी के सीईओ अनिल वाधवानी ने कहा कि भारत कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बाजार है. उन्होंने कहा कि लगभग 180 वर्षों की वैश्विक बीमा विशेषज्ञता और भारती की मजबूत स्थानीय उपस्थिति मिलकर भारतीय ग्राहकों की बचत और सुरक्षा जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेगी.

वहीं भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि प्रूडेंशियल का वैश्विक अनुभव और भारती का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड भारतीय जीवन बीमा क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को नई दिशा देगा. उन्होंने कहा कि यह साझेदारी कर्मचारियों के लिए नए अवसर पैदा करेगी और भारत-ब्रिटेन रणनीतिक संबंधों को भी मजबूत बनाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago