होम / बिजनेस / दुनिया की सबसे बड़ी IPhone फैक्ट्री में हिंसा, इस वजह से बेकाबू हुए कर्मचारी

दुनिया की सबसे बड़ी iPhone फैक्ट्री में हिंसा, इस वजह से बेकाबू हुए कर्मचारी

कोरोना के चलते Apple के इस प्लांट में एक महीने से कड़ी पाबंदियां लागू हैं. जिसकी वजह से कर्मचारियों के सामने खाने-पीने का भी संकट खड़ा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना पाबंदियों के चलते चीन में कारोबार बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है. Apple जैसी कई कंपनियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. अब Zhengzhou में स्थित Apple की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री में हिंसा की खबर है. बताया जा रहा है कि कोरोना पाबंदियों और वेतन को लेकर कर्मचारी उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान, उनकी सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ंत हुई है. हिंसा से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

खाने-पीने का भी संकट
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना के चलते Apple के इस प्लांट में एक महीने से कड़ी पाबंदियां लागू हैं. जिसकी वजह से कर्मचारियों के सामने खाने-पीने का भी संकट खड़ा हो गया है. नाराज कर्मचारी खाने, दवा और सैलरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. अक्टूबर में भी कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन तब किसी तरह मामले को संभाल लिया गया. अब कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया है और वह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.  

2 लाख से ज्यादा कर्मचारी
इस आईफोन सिटी में 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं. जिनमें से ज्यादातर को आइसोलेशन में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इतना ही नहीं, इन्हें दवा और खाने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है. इस वजह से बीते दिनों कुछ लोगों के प्लांट से भागने की भी खबर आई थी. यह बात भी सामने आई है कि कर्मचारियों को जितनी सैलरी देने का वादा किया गया था, उतनी नहीं दी गई है. साथ ही उनसे यह भी कहा गया है कि कोरना होने पर यदि उन्हें आइसोलेट किया जाता है, तो पैसा नहीं मिलेगा.

फैक्ट्री वर्कर्स पर मार
चीन में सामने आ रहे कोरोना के नए मामलों की सबसे ज्यादा मार फैक्ट्री वर्कर्स पर पड़ रही है. उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. वे एक तरह से कैद में रह रहे हैं. बता दें कि Apple आईफोन असेम्ब्लिंग फैक्ट्री की संचालक फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने कहा था कि वो क्लोज्ड-लूप मैनेजमेंट सिस्टम इस्तेमाल कर रही है. इसके तहत कार्यस्थल पर रहने वाले कर्मचारियों को कड़ी सुरक्षा घेरे में बिना किसी बाहरी संपर्क रखा जाता है. पिछले महीने भी हजारों कर्मचारियों ने अपर्याप्त सुरक्षा और उचित मेडिकल हेल्प न मिलने पर हंगामा मचाया था. 

प्रोडक्शन प्रभावित
इन प्रतिबंधों की वजह से Apple को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है. कंपनी ने कुछ वक्त पहले कहा था कि कारखाने पर लगाए गए रोग नियंत्रण प्रतिबंधों के कारण उसके नए आईफोन 14 मॉडल की डिलीवरी में देरी हो सकती है. चीनी सरकार ने कारखाने के चारों ओर औद्योगिक क्षेत्र तक आवागमन को पूरी तरह रोक दिया है. इस कारखाने में लगभग 200,000 लोग कार्यरत हैं.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

23 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

22 hours ago