✕

होम / बिजनेस / मेक इन इंडिया ड्रोन को बढ़ावा: भारतीय और इजरायली डिफेंस कंपनियों के बीच हुआ समझौता

मेक इन इंडिया ड्रोन को बढ़ावा: भारतीय और इजरायली डिफेंस कंपनियों के बीच हुआ समझौता

पारस डिफेंस और इजरायली की हेवेन ड्रोन्स लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ है. ये दोनों कंपनियां मिलकर भारत में लॉजिस्टिक और कार्गो ड्रोन्स बनाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है और अब इस ग्रोथ को और गति मिलने जा रही है. शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Paras Defence) ने जानकारी दी कि उन्होंने इजरायल की हेवेन ड्रोन्स लिमिटेड के साथ एक ज्वाइंट वेंचर (Joint Venture) के लिए समझौता किया है. इस साझेदारी के तहत भारत में एक नई सब्सिडियरी कंपनी बनाई जाएगी जो डिफेंस और सिविल इस्तेमाल के लिए लॉजिस्टिक और कार्गो ड्रोन का निर्माण करेगी

नए ज्वाइंट वेंचर का ढांचा
इस प्रस्तावित कंपनी का नाम Paras Heven Advanced Drones Private Limited होगा, जिसे 1 लाख रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ शामिल किया जाएगा. इसमें 51 प्रतिशत हिस्सेदारी पारस डिफेंस के पास होगी, जबकि 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हेवेन ड्रोन्स के पास रहेगी. दोनों कंपनियों के बोर्ड में बराबरी की भागीदारी होगी, जिसमें दो-दो डायरेक्टर नियुक्त किए जाएंगे. पारस डिफेंस ने स्पष्ट किया है कि उनका हेवेन ड्रोन्स लिमिटेड में कोई इक्विटी हिस्सा नहीं होगा.

‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बढ़ावा
इस साझेदारी से भारत में स्वदेशी ड्रोन निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूती मिलेगी. लॉजिस्टिक और कार्गो जैसे डोमेस्टिक ड्रोन्स की मांग को पूरा करने में यह वेंचर अहम भूमिका निभाएगा.

शेयर बाजार में पारस डिफेंस का प्रदर्शन
शुक्रवार को पारस डिफेंस के शेयर बीएसई पर 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1637.10 रुपये पर बंद हुए. बीते 3 महीनों में कंपनी के शेयरों में 62 प्रतिशत की तेजी आई है. पिछले एक साल में इस डिफेंस स्टॉक ने 110 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. कंपनी का 52-वीक हाई 1943.60 रुपये और 52-वीक लो 743.45 रुपये रहा है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 6534.22 करोड़ रुपये है. बीते तीन वर्षों में निवेशकों को 165 प्रतिशत रिटर्न मिला है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago