✕

होम / बिजनेस / Adani Group की इस कंपनी का मुनाफा 80% बढ़ा, दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 625 करोड़ के पार

Adani Group की इस कंपनी का मुनाफा 80% बढ़ा, दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 625 करोड़ के पार

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹625.30 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹348.25 करोड़ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL), जो भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन और वितरण कंपनी है, ने दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही (Q3 FY25) के दौरान अपने वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने 625 करोड़ रुपये का पैट (PAT) घोषित किया, जो पिछले साल की समान तिमाही से 80% अधिक है. इससे कंपनी की मजबूत आर्थिक स्थिति और बेहतर लाभप्रदता को दर्शाता है.

EBITDA में 39.2% की बढ़ोतरी

कंपनी की परिचालन से होने वाली आय (Revenue from Operations) 5830.26 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी अवधि के 4562.73 करोड़ रुपये के मुकाबले 27.78% ज्यादा है. इसके अलावा, कंपनी की ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) 39.2% बढ़कर 2215.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी. यह कमाई पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,527.2 करोड़ रुपये थी.

मार्जिन 36.5% रहा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मार्जिन 36.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 33.5 प्रतिशत था. कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 6,000.39 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 4,824.42 करोड़ रुपये थी. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का परिचालन से होने वाला राजस्व 27.78 प्रतिशत बढ़कर 5,830.26 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 4,562.73 करोड़ रुपये था.

54,761 करोड़ हुई बन रहे प्रोजेक्ट्स की वैल्यू

कंपनी ने बताया कि इस साल अब तक पांच नए प्रोजेक्ट्स हासिल किए जा चुके हैं. इसके साथ, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स (Under-construction project pipeline) की कुल वैल्यू चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 54,761 करोड़ रुपये हो गयी, जो वित्त वर्ष की शुरुआत में 17,000 करोड़ रुपये थी.

स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन और एनर्जी डिमांड

कंपनी ने बताया है कि स्मार्ट मीटर का इंस्टालेशन तेजी से किया जा रहा है. फिलहाल प्रति दिन औसतन 15,000 मीटर लगाए जा रहे हैं, और अगले तिमाही तक यह संख्या बढ़कर 20,000 मीटर प्रति दिन हो जाने की उम्मीद है. मुंबई सर्कल (AEML) में इस तिमाही एनर्जी डिमांड (बेची गई यूनिट्स) सालाना आधार पर 3% बढ़ी, जबकि मुंद्रा यूटिलिटी (MUL) में यह वृद्धि 30% दर्ज की गई. कंपनी के शेयर NSE पर 2.30 रुपये यानी करीब 0.29% बढ़कर 805.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago