होम / बिजनेस / ADANI की इस कंपनी का बढ़ा मुनाफा, दर्ज किया 123 प्रतिशत इजाफा 

ADANI की इस कंपनी का बढ़ा मुनाफा, दर्ज किया 123 प्रतिशत इजाफा 

अंबुजा सीमेंट को भले ही 123 प्रतिशत से ज्‍यादा मुनाफा हुआ हो लेकिन शेयर में इसके कोई खास इजाफा नहीं देखने को मिला. शेयर में बाजार बंद होने से पहले गिरावट देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने 31 दिसंबर को खत्‍म हुई तिमाही में 123 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा दर्ज किया है. कंपनी ने इस तिमाही में दामों में इजाफा भी किया था बाजार में मांग भी खूब देखने को मिली. जिसका नतीजा ये हुआ कि कंपनी का समेकित लाभ बढ़कर 487.88 करोड़ से 1089.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं अगर समेकित राजस्‍व पर नजर डालें तो उसमें 2.8 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है और ये 8128.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

नतीजों पर कंपनी ने कही ये बात 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि रियल स्‍टेट सेक्‍टर में लगातार आ रही परियोजनाओं के कारण सीमेंट की मांग में 7 से 8 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है. यही नहीं घरेलू कोयले की अधिक खपत से कोयले की लागत में सुधार देखने को मिला है. यह प्रवृत्ति आगे भी जारी रहने की उम्‍मीद है. पिछले कुछ हफ्तों में पेटकोक की खरीदारी का अवसर आने वाली तिमाहियों में ईंधन लागत को और अधिक अनुकूलित करने में मदद करेगा और यह हमारी लागत अनुकूलन के लिए अच्‍छा संकेत है. 

आखिर क्‍या है इस मुनाफे की वजह? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जानकारों का मानना है कि ईंधन की कम लागत और खपत में हुई कमी के कारण इस तिमाही में ज्‍यादा इजाफा देखने को मिला है. लेकिन बावजूद इसके ईंधन की कम कीमत ने कंपनियों को मुनाफा बचाने में अहम भूमिका अदा की. अंबुजा सीमेंट के EBITDA पर नजर डालें तो इसमें मार्जिन 21.3 प्रतिशत रहा, जोकि पिछली 10 तिामहियों में सबसे ज्‍यादा रहा है. वहीं तीसरे क्‍वॉर्टर में EBITDA 70 प्रतिशत बढ़कर 1732 करोड़ पर पहुंच गया. 

शेयर बाजार में कैसी रही कंपनी की स्थिति? 
वहीं कंपनी के शेयर की अगर बाजार में स्थिति को देखें तो बुधवार को शेयर खुला तो था 573.40 रुपये पर जबकि शेयर बंद होने से पहले 561.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस शेयर का 52 हफ्तों का हाई 586.45 रुपये रहा है जबकि 52 हफ्तों का लो 315.30 रुपये रहा है.
 
ये भी पढ़ें: नौकरीपेशा की वित्‍त मंत्री से है ये उम्‍मीद, क्‍या इस अंतरिम बजट में होंगी पूरी?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago