✕

होम / बिजनेस / रायबरेली नहीं, वायनाड से प्रियंका गांधी को लॉन्च करेगी कांग्रेस, बस ऐलान बाकी!

रायबरेली नहीं, वायनाड से प्रियंका गांधी को लॉन्च करेगी कांग्रेस, बस ऐलान बाकी!

प्रियंका गांधी को संसद भेजने की कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है. उन्हें केरल से मैदान में उतारा जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव में पहले से बेहतर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस अब प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को संसद भेजने वाली है. माना जा रहा है कि उन्हें वायनाड सीट से मैदान में उतारा जा सकता है. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका को कांग्रेस रायबरेली से उपचुनाव लड़ाएगी, क्योंकि यह उनके लिए सबसे सुरक्षित सीट हो सकती है. लेकिन अब वायनाड का नाम सामने आ रहा है. दरअसल, राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट पर भी जीत हासिल की है. नियम अनुसार अब उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना होगा. राहुल जो सीट छोड़ेंगे, वहां चुनाव कराये जाएंगे.

दुविधा में हैं राहुल
राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वो रायबरेली चुनें या वायनाड. माना जा रहा है कि कांग्रेस लीडर केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देकर अपनी बहन को संसद भेजने का रास्ता साफ कर सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अगर राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ते हैं तो वहां से प्रियंका गांधी को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है. राहुल ने हाल ही में यह कहकर अपनी बहन के चुनाव मैदान में उतरने का संकेत दिया था कि अगर उनकी बहन वाराणसी से चुनाव लड़ी होती, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-3 लाख वोटों से चुनाव हार जाते.

पहले से चल रही चर्चा
प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में अटकलें लगाई गईं कि वह वाराणसी सीट से पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी उनके चुनाव लड़ने की चर्चा थी. इस बार के लोकसभा चुनाव में यह उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस प्रियंका को रायबरेली सीट से उतार सकती है और राहुल अमेठी से स्मृति का सामना कर सकते हैं, लेकिन आखिरी वक्त पर रायबरेली से राहुल की उम्मीदवारी पर मुहर लग गई.   

प्रियंका का योगदान
यूपी में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन में प्रियंका गांधी का काफी योगदान है. उन्होंने अपना अधिकांश समय रायबरेली और अमेठी में प्रचार में बिताया था. दोनों ही सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की. समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश की 80 में से 43 सीटें मिली हैं. कांग्रेस प्रियंका की मेहनत का तोहफा उन्हें संसद भेजकर देना चाहती है. इसलिए यदि राहुल वायनाड से इस्तीफ़ा देते हैं, तो पार्टी उपचुनाव में प्रियंका को अपना उम्मीदवार बना सकती है. राहुल को इस सीट से 2019 में भी जीत मिली थी. तब वह अमेठी सीट हार गए थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 hours ago