✕

होम / बिजनेस / Prestige Estates जुटाएगी 5000 करोड़, बोर्ड से मिली मंजूरी, ये है पूरा प्लान

Prestige Estates जुटाएगी 5000 करोड़, बोर्ड से मिली मंजूरी, ये है पूरा प्लान

रियल्टी फर्म प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स के बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के प्रस्ताव को अपना अप्रूवल दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रियल्टी फर्म प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates)  प्रोजेक्ट्स 5,000 करोड़ रुपये का बड़ा फंड जुटाने की तैयारी कर रही है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है. 21 जून को बोर्ड की मीटिंग का आयोजन हुआ था. कंपनी द्वारा शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी यह फंड शेयर या अन्य सिक्योरिटीज के जरिए जुटाने वाली है. कंपनी इस फंड को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए जुटाने की तैयारी में है.

5,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाएगी कंपनी

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की कोशिश कर रही है. कंपनी सब्सिडियरी प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मोनेटाइज करने की कोशिश करेगी. कंपनी फंड जुटाने के लिए शेयरधारकों के साथ-साथ रेगुलेटरी अथॉरिटी से अप्रूवल लेगी. इसके बाद कंपनी प्राइमरी या सेकेंडरी या दोनों तरह के शेयर को जारी करने की प्लानिंग कर रही है. इसके लिए बोर्ड के भीतर एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो इस फंड जुटाने के काम पर अपनी नजर बनाकर रखेगी.

हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर है नजर

प्रेस्टिट एस्टेट्स की 5 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. इसके अलावा कंपनी की योजना अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स के जरिए हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट के मोनेटाइज की है. इसके तहत यह मार्केट की परिस्थितियों के मुताबिक के साथ-साथ शेयरहोल्डर और रेगुलेटरी अप्रूवल्स के बाद प्राइमरी, सेकंडरी या दोनों ही तरीके से शेयर जारी करेगी. इसे लेकर बोर्ड ने एक उपसमिति बनाई है जो मोनेटाइजेशन से जुड़े पूरे काम पर नजर रखेगी. इसका काम भी नियामकीय जरूरतों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ सलाहकरों और अंडरराइटर्स के साथ सहयोग बनाना है.

शेयर का हाल

प्रेस्टिज एस्टेट प्रोजेक्ट्स के शेयर बोर्ड की बैठक के एक कारोबारी दिन पहले यानी गुरुवार 20 जून को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे. पिछले साल 13 जुलाई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 521.00 रुपये पर थे. इस लेवल से 11 महीने में ही यह करीब 294 फीसदी उछलकर 20 जून 2024 को 2,050.95 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है. हालांकि शेयरों की यह तेजी थम गई और मुनाफावसूली के चलते रिकॉर्ड हाई से यह करीब 3 फीसदी फिसल गया. इस साल यह करीब 70 फीसदी मजबूत हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

3 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

6 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें