✕

होम / बिजनेस / दुबई घूमने जाने की कर रहे हैं तैयारी, अब वहां भी कर सकेंगे यूपीआई से पेमेंट

दुबई घूमने जाने की कर रहे हैं तैयारी, अब वहां भी कर सकेंगे यूपीआई से पेमेंट

भारत सरकार लगातार यूपीआई का दायरा बढ़ा रही है. पहले जहां भारत के पड़ोसी देशों में यूपीआई शुरू हुआ तो उसके बाद अब खाड़ी देशों में भी सरकार इसकी शुरुआत करने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप आने वाले दिनों में दुबई घूमने के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं. अगर ऐसा कोई प्‍लान आप बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखुबरी ये है कि अब आप वहां भी यूपीआई से पेमेंट कर सकेंगे. भारत में यूपीआई का संचालन करने वाली कंपनी नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यूएई की कंपनी मिडिल ईस्‍ट और दक्षिण अफ्रिका की बड़ी डिजिटल कॉमर्स कंपनी नेटवर्क इंटरनेशनल (Network International) के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के बाद यूएई में रहने वाले और वहां घूमने के लिए जाने वाले लोगों को पेमेंट को लेकर आसानी हो जाएगी. 

दुबई में क्‍यूआर कोड से हो पाएगी पेमेंट 
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया इंटरनेशनल के सीईओ रितेश शुक्‍ला ने कहा कि अगर कोई भारतीय वहां पाइंट ऑफ सेल के माध्‍यम से क्‍यूआर कोड के जरिए यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) से पेमेंट कर सकेगा. उन्‍होंने कहा कि यूपीआई लगातार यूएई के कारोबारियों के बीच भी बड़ी संख्‍या में इस्‍तेमाल हो रहा है. इसका फायदा सिर्फ भारत से जाने वाले नागरिकों के लिए ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल नागरिकों के लिए भी फायदेमंद होगा. यूएई से पहले कई दूसरे देशों के साथ एनपीसीआई इंटरनेशनल साझेदारी कर चुका है. नेपाल, श्रीलंका, मारिशियस, यूएई, सिंगापुर, फ्रांस और भूटान में यूपीआई की सुविधा इस्‍तेमाल की जा रही है. इससे पेमेंट के आसान होने के कारण पूरी दुनिया में इसके ट्रांजैक्‍शन की संख्‍या बढ़ रही है. 

ये भी पढ़ें: 5 नए मॉडल ला रही है ये ऑटोमोबाइल कंपनी? ये हो सकती है इनकी कीमत

जून में इतनी हुई यूपीआई ट्रांजैक्‍शन 
एक ओर जहां दुनिया में यूपीआई सेवा की शुरुआत हो रही है वहीं दूसरी ओर भारत में हर बीतते महीने के साथ यूपीआई ट्रांजैक्‍शन का दायरा लगातार बढ़ रही है. जुलाई में अगर इस आंकड़े पर नजर डालें तो उसमें 49 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.जुलाई में जारी हुए आंकड़े के अनुसार देश में 13.9 अरब यूपीआई ट्रांजैक्‍शन हुई हैं. मई में जहां 14.04 बिलियन यूपीआई ट्रांजैक्‍शन हुई जिसकी कीमत 20.4 खरब रुपये रही थी. 

हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं यूएई
एक अनुमान की बात करें तो इस साल यूएई में 53 लाख भारतीयों के पहुंचने की संभावना है. यही नहीं खाड़ी सहयोग परिषद में भारतीय यात्रियों की संख्‍या लगभग 1 करोड़ तक पहुंचने की उम्‍मीद है. वहीं भारत सरकार, आरबीआई और एनपीसीआई इंटरनेशनल मिलकर यूपीआई को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं. सरकार अब तक एक दर्जन से ज्‍यादा देशों में इस सेवा को शुरू कर चुकी है. जबकि सरकार कई और देशों के संबंधित प्रतिनिधियों से इसे लेकर बात कर रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.