✕

होम / बिजनेस / Hero की बाइक लेने की कर रहे हैं तैयारी, कंपनी करने जा रही है दामों में इजाफा

Hero की बाइक लेने की कर रहे हैं तैयारी, कंपनी करने जा रही है दामों में इजाफा

कंपनी ने एक्‍सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि कीमतों में इजाफे की वजह लागत में हो रही बढ़ोतरी है. कीमत बाजारों के अनुसार अलग अलग हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई के इस दौर में देश की बड़ी टू व्‍हीलर कंपनी हीरो ने अपने कुछ मॉडल के दामों में इजाफा करने जा रही है. कंपनी ने कहा है कि ये इजाफा 1500 रुपये तक हो सकता है. कंपनी ने इस जानकारी से एक्‍सचेंज को अपडेट कर दिया है. हालांकि कई बाजारों में इजाफा इससे भी ज्‍यादा हो सकता है. कीमतों में इजाफा बाजार के अनुरूप होगा.  

आखिर क्‍या है कीमतों में इजाफे की वजह? 
कंपनी की ओर से कीमतों को बढ़ाने को लेकर जो वजह बताई गई है वो प्रोडक्‍शन में लगातार बढ़ती कॉस्‍ट है. कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत का कुछ असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा. कंपनी के कुछ मॉडल को काफी सफलता मिली है. इनमें स्‍पेंलेंडर, एचएफ डीलक्‍स, सुपर स्‍पेंलेंडर जैसे मॉडल हैं. कंपनी की बाइक देश के हर उम्र के लोगों में पसंद की जाती हैं. कंपनी की स्‍कूटी भी काफी पसंद की जाती हैं. 

ये भी पढ़ें: 62 साल के हुए गौतम अडानी, उनके दौलत के पहाड़ के पीछे छिपी है कड़ी मेहनत

शेयरों पर कितना पड़ा है इसका असर
सोमवार को हफ्ते के पहले दिन ये खबर सामने आने के बाद हीरो कंपनी के शेयरों पर इसका सकारात्‍मक असर देखने को मिला. कंपनी का शेयर 5390 रुपये पर खुला था जबकि 1.48 पर खबर लिखे जाने तक 1.06 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 5894.55 रुपये था तो वहीं 52 हफ्तों का लो 2765 रुपये रहा है. कंपनी के मार्केट कैप पर नजर डालें तो 1.10 लाख करोड़ रुपये है. 

कैसे रहे हैं कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे? 
कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो वो काफी उत्‍साहजनक रहे हैं. जनवरी से मार्च की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18 प्रतिशत तक बढ़ गया है. कंपनी ने इस दौरान 1016 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. अगर साल दर साल के आधार पर कंपनी का मुनाफा देखें तो ये 859 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का EBITDA मार्जिन 14.3 प्रतिशत रहा, कंपनी के द्वारा अपनाए गए कई कदमों के चलते इसमें 120 बेसिस प्‍वाइंट का सुधार देखने को मिला है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

3 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

6 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें