होम / बिजनेस / थर्मल कैमरा टेक्नोलॉजी पर Prama India ने मिलाया C-DAC से हाथ
थर्मल कैमरा टेक्नोलॉजी पर Prama India ने मिलाया C-DAC से हाथ
नई दिल्ली में आयोजित 'डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स' लॉन्च इवेंट के दौरान इस साझेदारी की घोषणा हुई.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
प्रामा इंडिया (Prama India) ने थर्मल कैमरा के लिए आईटी मंत्रालय के तहत आने वाले सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) के साथ साझेदारी की है. कंपनी का कहना है कि C-DAC के साथ ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (ToT) एग्रीमेंट प्रामा इंडिया को एक प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में नवीन समाधानों के निर्माण, विपणन और समर्थन में सक्षम बनाता है. इस महत्वपूर्ण पहल के साथ, प्रामा इंडिया ने भारतीय सुरक्षा उद्योग में एक नया मानदंड स्थापित किया है.
राजीव चंद्रशेखर रहे मौजूद
प्रामा इंडिया की यह नई पहल अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देगी और नवीन थर्मल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन को विकसित करने में मदद करेगी. इस प्रौद्योगिकी साझेदारी की आधिकारिक घोषणा सी-डैक द्वारा IIITM, नई दिल्ली में आयोजित 'डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स' लॉन्च इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर की उपस्थिति में की गई. इस अवसर पर Prama India के एक प्रतिनिधि ने कहा कि सी-डैक, तिरुवनंतपुरम के साथ थर्मल कैमरा प्रौद्योगिकी के लिए ToT समझौते पर हस्ताक्षर करना हमारी स्वदेशी विनिर्माण यात्रा में एक मील का पत्थर है. प्रामा इंडिया में हम विकसित भारत और सुरक्षित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध हैं.
कंपनी ने बताया ऐतिहासिक क्षण
कंपनी के प्रवक्ता ने आगे कहा कि सी-डैक और आईटी मंत्रालय की यह संयुक्त पहल प्रामा इंडिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. वीडियो सुरक्षा उत्पादों और संबद्ध प्रणालियों की अग्रणी स्वदेशी निर्माता कंपनी के रूप में हमें उम्मीद है कि सी-डैक के साथ हमारी प्रौद्योगिकी साझेदारी अनुसंधान एवं विकास और उत्पाद नवाचार को बढ़ावा देगी. यह प्रौद्योगिकी सहयोग हमें उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं के अनुसार नवीन समाधान विकसित करने में मदद करेगा. उन्होंने आगे बताया कि साझेदारी के प्रमाणपत्र में कहा गया है कि प्रामा इंडिया सामान्य इस्तेमाल के थर्मल कैमरे के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) की प्रौद्योगिकी भागीदार है. प्रामा इंडिया सी-डैक के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते के अनुसार भारत में सामान्य इस्तेमाल वेक कैमरों के निर्माण, विपणन और समर्थन के लिए अधिकृत है.
टैग्स