होम / बिजनेस / बढ़िया ग्लोबल संकेतों से आज तेजी पर खुल सकते हैं बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

बढ़िया ग्लोबल संकेतों से आज तेजी पर खुल सकते हैं बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है, शेयर बाजार में खबरों के दम पर कहां मुनाफा कमाया जा सकता है. किन खबरों वाले शेयरों पर आपको नजर बनाकर रखना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से काफी अच्छे संकेत हैं. हालांकि गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी पर खुलने के बावजूद बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे. लेकिन अमेरिकी बाजारों ने कल शानदार तेजी दिखाई है. डाओ जोंस की दो दिन की गिरावट पर ब्रेक लगा है, ये कल 322 अंक यानी करीब 1 परसेंट की मजबूती के साथ बंद हुआ है. नैस्डेक भी 207 अंकों की मजबूती पर बंद हुआ है. एशियाई बाजारों से भी काफी बेहतर संकेत मिल रहे हैं, SGX Nifty में 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार होता दिख रहा है. 
दुनिया भर की नजरें आज शाम जैक्सन होल सम्मेलन में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान पर नजरें होंगी. 

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच कौन सी ऐसी खबरें हैं जिन पर आपको नजरें रखनी चाहिए, जहां दांव लगाकर आप कमाई कर सकते हैं, एक नजर इस पर भी डाल लेते हैं. 

1. HDFC Bank आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी Go Digit Life Insurance में निवेश करने वाली है, इसके लिए Go Digit Life Insurance में 9.94 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी जाएगी

2. PVR पर आज नजर बनाकर रखिएगा, क्योंकि BNP Paribas Arbitrage ने 4.05 लाख शेयर बेच दिए हैं. ये शेयर ओपन मार्केट डील के जरिए 1,841.14 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे गए हैं. 

3. DFM Foods की डीलिस्टिंग के लिए ऑडिटर ने फ्लोर प्राइस 220.64 रुपये प्रति शेयर तय कर दिया है. जो मौजूदा भाव से करीब 30 परसेंट कम है. 

4.  Infibeam Avenues ने सॉफ्टवेयर स्टार्टअप Vishko22 में 50 परसेंट हिस्सा खरीदा है. 

5. Goa Carbon ने बिलासपुर यूनिट में अपना काम फिर से शुरू कर दिया है. ये शेयर फोकस में रहेगा. 

6. Gland Pharma फोकस में रहेगा क्योंकि USFDA ने हैदराबाद प्लांट की प्री मार्केट जांच की है, जिसमें फॉर्म 483 के साथ एक आपत्ति भी जारी की है. 

7. BirlaSoft Tech का शेयर बायबैक बंद होगा, बायबैक प्राइस 500 रुपये प्रति शेयर है, इस खबर पर नजर रखिए

8. Inox Wind Energy भी आज फोकस में रहेगा, फंड जुटाने को लेकर 30 अगस्त को बैठक होगी. प्रेफ्रेंशियल इश्यू के जरिए ये फंड जुटाने को कोशिश होगी 

9. HOEC पर भी नजर रखिएगा क्योंकि 30 अगस्त को बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा. 

10. IRCTC आज फोकस में रहेगा, क्योंकि IT पर संसदीय समिति की आज शाम को बैठक है. कोई भी फैसला इस शेयर पर असर डालेगा

11. Easy Trip Planners की बोर्ड बैठक में आज पूंजी जुटाने पर विचार होगा, इस पर नजर रखने की जरूरत है 

12. Ambuja Cement का आज ओपन ऑफर खुलेगा, ऑफर प्राइस 385 रुपये प्रति शेयर रखा गया है 

13.Syrma SGS के IPO की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी, इसका इश्यू प्राइस 220 रुपये प्रति शेयर था, इस पर भी नजर रखिएगा

14. Eicher Motors के CFO कलीश्वरन अरुणआचलम ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया, कंपनी ने बताया है कि उनकी जगह पर नए CFO की तलाश शुरू हो चुकी है
 
15. Ador Welding में Nippon Life India Trustee ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है. Nippon Life India Trustee ने 0.04%  हिस्सा ओपन मार्केट में बेचे हैं. जिससे हिस्सेदारी घटकर 3.017% हो गई है.

VIDEO: गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे FASTag इस तरह होगी टोल टैक्स की वसूली


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

10 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

15 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

10 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

10 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago