होम / बिजनेस / भारतीय बाजारों में आज शानदार तेजी के संकेत, खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे कमाई

भारतीय बाजारों में आज शानदार तेजी के संकेत, खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे कमाई

ग्लोबल मार्केट्स के अलावा आज भारतीय बाजारों में किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए जहां खरीदारी करके आप मुनाफा कमा सकते हैं. आइए देखते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय बाजारों के लिए आज ग्लोबल मार्केट से काफी बढ़िया संकेत हैं. अमेरिकी बाजारों में कल बहुत शानदार ट्रेडिंग हुई. अमेरिकी बाजार कल 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंचे, डाओ जोंस 535 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, नैस्डेक में भी 2.9 परसेंट का उछाल रहा, और S&P500 में 2 परसेंट से ज्यादा की तेजी रही. कल अमेरिका के जुलाई महीने के महंगाई के आंकड़े आए जो कि 8. 5 परसेंट रहा, इससे पहले जून में ये 9.1 परसेंट था. इससे भी अमेरिकी बाजारों को बड़ा सपोर्ट मिला. यूरोपीय बाजारों में कल खरीदारी लौटी, आज SGX Nifty भी 200 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार करता दिख रहा है. 

ग्लोबल मार्केट्स के अलावा आज भारतीय बाजारों में किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए जहां खरीदारी करके आप मुनाफा कमा सकते हैं. 

नतीजे आए, दिखेगी हलचल
Tata Consumer के नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. मुनाफा 15 परसेंट बढ़ा है, आय में 11 परसेंट की ग्रोथ है. मार्जिन में भी हल्का उछाल देखने को मिला है. 
आज इसके शेयरों को फोकस में रखिएगा

SAIL के नतीजे थोड़े कमजोर आए हैं. मुनाफा 80 परसेंट गिरा है, आय में 16 परसेंट की ग्रोथ है, लेकिन मार्जिन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, मार्जिन 32 परसेंट से गिरकर 10 परसेंट हो गया है. इसमें आज गिरावट का रुख देखा जा सकता है

Coal India के नतीजे भी बाजार की उम्मीदों से काफी बेहतर आए हैं. आय में 39 परसेंट का उछाल आया है, जबकि मुनाफा 179 परसेंट बढ़ा है. मार्जिन 19 परसेंट से बढ़कर 35 परसेंट पर पहुंच गया है, आज इसके शेयरों में खरीदारी देखी जा सकती है.  

IRCTC के जून तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से काफी अच्छे रहे हैं, मुनाफा 197 परसेंट से ज्यादा बढ़ा है, आय में 250 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है, हालांकि मार्जिन 45 परसेंट से गिरकर 37.6 परसेंट रहा है. इसके शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है

Eicher Motors के जून तिमाही के नतीजे कल आए हैं. नतीजे बाजार की उम्मीद से काफी बेहतर रहे हैं. मुनाफा 157 परसेंट बढ़ा है, आय में 72 परसेंट का उछाल देखने को मिला है. मार्जिन में भी अच्छा सुधार हुआ है, ये 18.4 परसेंट से बढ़कर 24.5 परसेंट रहा है. आज इसमें खरीदारी का रूझान देखने को मिल सकता है

Aarti Industries के नतीजे भी बाजार की उम्मीदों के मुताबिक ही आए हैं. मुनाफा 15 परसेंट बढ़ा है, आय में 50 परसेंट का उछाल है. मार्जिन 24 परसेंट से गिरकर 19 परसेंट पर आ गया है. आज इसमें हल्की खरीदारी देखी जा सकती है 

Glenmark Pharma के नतीजे कमजोर आए हैं. मुनाफा 37 परसेंट गिरा है, आय में 6 परसेंट की गिरावट है, मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है, ये 19.4 परसेंट से गिरकर 15.6 परसेंट पर आ गया है, आज इसके शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है

आज आने वाले नतीजे 
आज भी कई कंपनियों के नतीजे आएंगे इसमें Apollo Hospitals Enterprise, Aster DM Healthcare, Aurobindo Pharma, Bata India, Bharat Forge शामिल हैं. इसके अलावा Gujarat Ambuja Exports, Greaves Cotton, Garden Reach Shipbuilders & Engineers, Himadri Speciality Chemical, KNR Constructions, Page Industries, The Phoenix Mills, Puravankara, Quess Corp, Sapphire Foods India, Shilpa Medicare, Spencers Retail, Sunteck Realty, Trent, Vipul Organics और Wonderla Holidays अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी.

खबरों वाले शेयर 
एविएशन शेयरों पर आज फोकस रहेगा, क्योंकि 31 अगस्त से हवाई किरायों पर लगी रोक हट जाएगी, यानी सितंबर से एविएशन कंपनियां न्यूनतम और अधिकतम किराया खुद तय कर सकेंगी. इस खबर का SpiceJet, Interglobe Aviation जैसी कंपनियों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा

SP Apparels की बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक पर विचार किया जाएगा. 

Loayal Textiles Mills के शेयर की आज NSE पर लिस्टिंग है

HDFC ने 4 असेट्स की बिक्री पर अपनी सफाई पेश की है, HDFC का कहना है कि असेट्स बिक्री का संबंध HDFC बैंक मर्जर से नहीं है. 

Zomato ने BCPL का अधिग्रहण पूरी तरह कर लिया है. 

Jindal Stainless (Hisar) ने हाईजेंको इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है, जो कि ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट लगाने के लिए है. 

VIDEO: Whatsapp पर आया है ये नया फीचर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

4 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.