होम / बिजनेस / Income Tax की छापेमारी की खबर से Polycab India के शेयरों में आई गिरावट!

Income Tax की छापेमारी की खबर से Polycab India के शेयरों में आई गिरावट!

Income Tax Department द्वारा देश में मौजूद पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के 50 ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट (Share Market) में भावनाओं के साथ-साथ खबरों की भूमिका भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो जाती है. किसी कंपनी से संबंधित कोई भी खबर आते ही मार्केट में उस खबर का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है और आज पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के स्टॉक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. आज ट्रेडिंग के दौरान पॉलीकैब इंडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है और इस गिरावट के पीछे मौजूद वजह कुछ और नहीं बल्कि एक खबर है. 

Income Tax Department ने मारा छापा
दरअसल आज ट्रेडिंग के दौरान ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने लगीं जिनमें दावा किया गया था कि आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा देश में मौजूद पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के 50 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इस खबर के आते ही शेयर मार्केट में कंपनी के शेयरों के प्रति एक नकारात्मक भावना देखने को मिली जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में लगभग 2.4% की गिरावट देखने को मिली थी. इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि कंपनी की मैनेजमेंट में शामिल लोगों के घरों और दफ्तरों पर भी आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है.

Polycab India के शेयरों में आई गिरावट
पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) पर आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा की जा रही इस छापेमारी के पीछे मौजूद वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर पॉलीकैब इंडिया के शेयर 5483.95 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे, जिसका मतलब ये है कि कंपनी के स्टॉक में लगभग 2.4% की गिरावट देखने को मिली थी. खबर लिखे जाने तक शेयरों की स्थति और भयावह होती नजर आई और स्टॉक में हुई गिरावट 3.94% तक जा पहुंची जिसके बाद कंपनी के शेयर 5402 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. 

Polycab India का प्रदर्शन
आपको बता दें कि 2023 की शुरुआत से लेकर अभी तक पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के शेयरों में लग्बह्ग 100% की वृद्धि देखने को मिली है जबकि बेंचमार्क निफ्टी-50 (Nifty 50) में सिर्फ 15% की वृद्धि दर देखने को मिली है. पॉलीकैब इंडिया केबल एवं तारें बनाती और बेचती है और यह एक FMEG यानी फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड कंपनी है. सितंबर 2023 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर लगभग 58.5% की वृद्धि देखने को मिली है.
 

यह भी पढ़ें: इस तरह से हर महीने इन्वेस्ट करें 1000 रुपए और पाएं 34 लाख का रिटर्न!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

14 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 days ago


बड़ी खबरें

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.

1 hour ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

4 minutes ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

48 minutes ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

4 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

4 hours ago