होम / बिजनेस / PNB के लिए अच्छी रही सितंबर तिमाही, Profit में आया इतना उछाल

PNB के लिए अच्छी रही सितंबर तिमाही, Profit में आया इतना उछाल

पंजाब नेशनल बैंक के तिमाही नतीजे अच्छे रहने का पॉजिटिव असर बैंक के शेयरों पर भी दिखाई दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज यानी गुरुवार को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 327% बढ़कर 1,756 करोड़ रुपए पहुंच गया है. एक साल पहले की समान अवधि में बैंक का नेट प्रॉफिट 411.27 करोड़ था. जबकि तिमाही आधार पर इसमें 39.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. पिछली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1,255.41 करोड़ रुपए था. इसी तरह, PNB की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) बढ़कर 9923 करोड़ रुपए हो गई है. 

NPA में आई कमी
पंजाब नेशनल बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी इजाफा हुआ है. यह 11.66% की छलांग के साथ 6216.43 करोड़ पहुंच गया है. जबकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में यह 5567.21 करोड़ रुपए था. NPA के मोर्चे पर भी बैंक के लिए सितंबर तिमाही अच्छी रही है. 30 सितंबर तक बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPAs) गिरकर 6.96 फीसदी हो गया, जो पिछली तिमाही में 7.73 प्रतिशत था. 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही में PNB का ग्रॉस NPAs 10.48 प्रतिशत था.  

शेयर में आई तेजी
इसी तरह, संपत्ति पर PNB का रिटर्न 0.34% से बढ़कर 0.48 फीसदी हो गया है. Q2FY23 में यह 0.12 फीसदी था. वहीं, बैंक के स्टॉक की बात करें, तो आज PNB के शेयर ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं. गुरुवार को साढ़े तीन बजे तक यह 0.86% की उछाल के साथ 70.10 रुपए पर पहुंच गया था. पिछले पांच कारोबारी दिन बैंक के शेयर के लिए अच्छे नहीं रहे हैं. इस दौरान, इसमें 6.22% की गिरावट देखने को मिली है. जबकि एक महीने में PNB का शेयर 13.99% लुढ़का है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

3 hours ago