होम / बिजनेस / PNB या इन 4 में से किसी 1 बैंक में है आपका अकाउंट? तो है आपके फायदे की खबर

PNB या इन 4 में से किसी 1 बैंक में है आपका अकाउंट? तो है आपके फायदे की खबर

PNB FD Rates:नई दरें 4 जुलाई, 2022 (सोमवार) से ही लागू हो जाएंगी. बैंक ने इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर भी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारत के कई बड़े बैंकों ने अपने FD रेट्स बढ़ा दिए हैं. इस लिस्ट में अब पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) भी शामिल हो गया है. नए नोटिफिकेशन के अंतर्गत पीएनबी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाने वाले ग्राहकों को नए FD रेट्स का फायदा देगा. FD की नई दरें 4 जुलाई, 2022 (सोमवार) से ही लागू हो जाएंगी. बैंक ने इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर भी दी है.

कितने समय के लिए कितना ब्याज
यदि आप 7 दिन से 45 दिन के लिए FD करते हैं तो आपको 3% ब्याज दिया जाएगा. 46 दिन से 90 दिन की अवधि के लिए 3.25% ब्याज मिलेगा. यदि आप 1 साल से  2 साल तक की FD करवाते हैं तो आपको अब 5.30% की दर से ब्याज मिलेगा. 3 साल से 5 साल तक की FD करवाने वाले ग्राहकों 5.50% ब्याज मिलेगा.

केनरा बैंक
केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर बढ़ाकर तोहफा दिया है. अब इस बैंक में सेविंग्स अकाउंट होल्डर को अधिकतम 3.55% की ब्याज दरें दी जा रहीं हैं.

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बढ़ाई दरें
प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा ने भी 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं. 3 साल से 10 साल तक की FD पर आपको 5.90% और सीनियर सिटीजंस को 6.40% का ब्याज दिया जाएगा. बैंक ने अलग-अलग अवधि के लिए अलग-अलग रेट्स निर्धारित किए हैं. 7 दिन से लेकर 10 साल तक के इन्वेस्टमेंट पर 2.50% से 5.90% तक ब्याज दरें हैं. वहीं सीनियर सिटीजन को 3% से 6.40% तक ब्याज दर मिलेगी.

पंजाब एंड सिंध बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी अपने ग्राहकों के लिए सेविंग्स अकाउंट्स और FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं. अब सेविंग्स अकाउंट पर अधिकतम 3% ब्याज दर मिलेगी, तो FD पर अधिकतम 5.55% ब्याज दर मिलेगी.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी बढ़ाई दरें
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में भी आपका अकाउंट है तो अब आपको भी फायदा होगा. बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में वृद्धि की है. 7 दिनों से 10 साल तक की FD पर आपको 3.50% से 6.00% तक ब्याज दर मिलेगी. सीनियर सिटीजन के लिए ये दरें 4% से 6.50% तक हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

13 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

15 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

15 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

18 hours ago