✕

होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: रेड टेप कानूनों को हटाकर बिजनेस इंडस्ट्री के लिए बिछाया रेड कारपेट

#UPGISWithBW: रेड टेप कानूनों को हटाकर बिजनेस इंडस्ट्री के लिए बिछाया रेड कारपेट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आगाज किया है. इस समिट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत सी उम्मीदें हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो चुका है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभागार को संबोधित किया. अपने संबोधन की शरूआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को अपनी कर्मभूमि बताया और तहजीब और तमीज के शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि भी बताया. उन्होंने कहा कि भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक अभिभावक और प्रेरणास्त्रोत मिला है. रक्षा मंत्री ने बताया कि पुराने समय के वह कानून जो बिजनेस इंडस्ट्री के लिए रेड-टेप का काम कर रहे थे उन्हें मोदी सरकार द्वारा हटा दिया गया है और बिजनेस इंडस्ट्री के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरने, इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होने की वजह से इन्वेस्टर्स के लिए उत्तर प्रदेश बेहतर ऑप्शन के रूप में उभरा है जिसके लिए हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहना चाहिए.  

डिक्सन टेक्नोलॉजी देगा 10000 नौकरियां

इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सभा को संबोधित करते हुए डिक्सन टेक्नोलॉजी कंपनी के चेयरमैन सुनील वच्छानी ने बिजनेस के क्षेत्र में भारत को दिए गए उनके मार्गदर्शन के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद प्रकट किया.

सुनील वच्छानी ने कहा - डिक्सन टेक्नोलॉजी की शुरुआत TV मैन्युफैक्चरिंग करने वाली एक फैक्ट्री के तौर पर हुई थी और अब उत्तर प्रदेश में डिक्सन टेक्नोलॉजी की 8 स्टेट ऑफ द आर्ट मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्रीज हैं और कुल 10000 कर्मचारी हैं. डिक्सन अब TV के साथ साथ मोबाइल और LED लाइट्स की मैन्युफैक्चरिंग भी कर रही है. सुनील ने बताया कि देश भर में बिकने वाले कुल LED लाइट प्रोडक्ट्स का लगभग 40% हिस्सा उत्तर प्रदेश में मैन्युफेक्चर किया जा रहा है.

इतना ही नहीं देश की इकलौती सबसे बड़ी फ्रिज मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री उत्तर प्रदेश के नॉएडा में है और यह एक साल में 12 लाख फ्रिज बना सकती है. इसके साथ साथ वियरेबल, स्मार्टवॉच, और हियरेबल मैन्युफैक्चरिंग के लिए भी एक फैक्ट्री बनायीं गयी है. सुनील ने यह भी बताया कि एक बार इन फैक्ट्रीज के ऑपरेशनल हो जाने के बाद 10000 लोगों को नौकरी के मौके मिलेंगे. 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तीन दिन तक चलेगी जिसके लिए राज्य सरकार ने लखनऊ एयरपोर्ट के पास खाली पड़े वृन्दावन योजना के साथ डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर्स को चुना है. इस समिट में कुल 34 सेशंस होंगे और इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव जैसे यूनियन मंत्री भी शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टमेंट आकर्षित करने के लिए इस समिट का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस समिट से काफी उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: UPGIS से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर होगा विकास: औद्योगिक विकास मंत्री नंदी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

10 minutes ago

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

30 minutes ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

1 day ago


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

30 minutes ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

10 minutes ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

18 minutes ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

23 hours ago