होम / बिजनेस / वाइब्रेंट समिट में बोले पीएम मोदी, मेरी गारंटी है हम होंगे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था

वाइब्रेंट समिट में बोले पीएम मोदी, मेरी गारंटी है हम होंगे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था

पीएम मोदी ने कहा कि हम अगले 25 सालों के विजन पर काम कर रहे हैं.  जब देश की आजादी के 100 साल होंगे उस वक्‍त हम विकसित देश बन चुके होंगे. 25 साल का कार्यकाल अमृतकाल है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुजरात में अगले दो दिनों तक चलने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट की आज शुरुआत हो गई. समिट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया. इस समिट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की सभी रेटिंग एजेंसियां कह रही हैं कि हम अगले कुछ सालों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था होगी. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि कोई जो भी कहे ये मेरी गारंटी है. इस समिट में यूएई के प्रेसीडेंट मोहम्‍मद बिन जायद सहित दुनिया के कई कारोबारी मौजूद रहे. इस समिट में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी सहित कई अन्‍य कारोबारी भी मौजूद रहे. इस समिट में अपनी बात कहते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है. 

क्‍या बोले पीएम मोदी? 

पीएम मोदी ने कहा कि यूएई के राष्‍ट्रपति का यहां आना बेहद महत्‍वपूर्ण है. भारत को लेकर उनका विश्‍वास और सहयोग बहुत गर्मजोशी से भरा हुआ है. इस समिट ने नए आइडिया को रास्‍ता दिखाया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत जी 20 की प्रेसीडेंसी के दौरान पूरी दुनिया को कई संदेश दिए हैं. हम एक दुनिया, एक परिवार विश्‍व कल्‍याण की सबसे अहम है. आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है. 10 साल पहले हम 11वें स्‍थान पर थे. दुनिया की सभी रेटिंग एजेंसी कहती हैंं कि भारत अगले कुछ वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था होगी. उन्‍होंने कहा कि दुनिया कुछ कहे लेकिन मेरी गारंटी है कि ये हो जाएगा. उन्‍होंने सभी मेहमानों से आग्रह किया कि सभी लोग ट्रेड शो में जरुर जाइए. उन्‍होंने समिट में मौजूद लोगों से कहा कि उनके पास निवेश के कई अवसर हैं. उन्‍होंने कहा कि आज भारत की ग्रोथ में जो मोमेंटम दिख रहा है उसकी वजह है पिछले 10 सालों में हमने स्‍ट्रक्‍चरल रिफॉर्म किए हैं. 

क्‍या बोले मुकेश अंबानी? 
इस समिट में अपनी बात रखते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जब भी मेरे विदेशी दोस्‍त मुझसे पूछते हैं कि आखिर मोदी है तो मुमकिन है का क्‍या अर्थ है, तो मैं उनसे कहता हूं कि पीएम मोदी ने अपने विजन और अपने काम के जरिए असंभव को भी संभव बनाया है. वो मेरी इस बात पर सहमत नजर आते हैं और कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है. मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझसे मेरे पिता धीरूभाई अंबानी कहा करते थे कि गुजरात तुम्‍हारी मात्रभूमि है, और गुजरात हमेशा तुम्‍हारी कर्मभूमि भी रहनी चाहिए. उन्‍होंने बताया कि रिलायंस कंपनी और रिलायंस फाउंडेशन ओलंपिक 2036 को लेकर भी अपना योगदान दे रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि उनकी कंपनी कई तरह की इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से जुड़ी परियोजनाओं में भाग ले रही है. 

2014 के बाद बढ़ी है भारत की जीडीपी 
वाइब्रेंट समिट में गौतम अडानी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट का ये 10वां चरण है और इसका हिस्‍सा बनना मेरे लिए खुशी की बात है. उन्‍होंने कहा कि पिछले साल आयोजित हुए जी-20 समिट ने एक मानदंड स्‍थापित किया है. उन्‍होंने कहा कि हमारे पीएम सिर्फ भविष्‍यवाणी नहीं करते हैं बल्कि उन्‍हें साकार भी करते हैं. उन्‍होंने कहा कि 2047 तक भारत पूर्ण विकसित हो जाएगा. उन्‍होंने कहा कि 2025 तक 55 हजार करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया था जिसमें से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है. 

मित्‍तल बोले नवीन ऊर्जा में कर रहे हैं निवेश 
स्‍टील कारोबारी लक्ष्‍मी मित्‍तल भी इस वाइब्रेंट समिट में भाग ले रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारी आत्‍मनिर्भरता में स्‍टील की भूमिका अहम है. हमने गुजरात के हजीरा प्रोजेक्‍ट की शुरुवात की है जिसका 4 साल पहले पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था. ये प्रोजेक्‍ट 2026 में पूरा हो जाएगा. हमने इसके दूसरे चरण के लिए भी एमओयू साइन किया है. हजीरा एक ऐसी साइट बनकर सामने आएगी जहां 24 मिलियन टन स्‍टील का उत्‍पादन होगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

1 day ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

1 day ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

1 day ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

1 day ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago