होम / बिजनेस / PM मोदी ने जिस 'Suryodaya Yojana' का किया ऐलान, उसके बारे में जानते हैं आप?

PM मोदी ने जिस 'Suryodaya Yojana' का किया ऐलान, उसके बारे में जानते हैं आप?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इस नई योजना के बारे में जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गरीबों को बिजली के भारी बिल से छुटकारा दिलाने और भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस संबंध में घोषणा की है. PM मोदी ने एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' (Pradhan Mantri Suryodaya Yojana) रखा गया है. इसके तहत सरकार ने 1 करोड़ से ज्‍यादा घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

PM मोदी ने कही ये बात
केंद्र सरकार की इस योजना का मकसद गरीब और मध्‍य वर्ग के बिजली के बिलों में कटौती करने के साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर आगे बढ़ना है. PM मोदी ने इस योजना के बारे में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है - 'सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं. आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो. अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू करेगी. इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल कम होगा और भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा'.

किसे मिलेगा इसका फायदा?
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का फायदा गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों को होगा. पिछले कुछ वक्त में लगभग सभी राज्यों में बिजली महंगी हुई है. ऐसे में बिजली का बिल भी बढ़ रहा है. गर्मी के मौसम में बिल का मीटर तेजी से घूमने लगता है. महंगाई के दौर में महंगी बिजली लोगों की जेब पर बहुत भारी पड़ती है. 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' से यह भार कुछ कम हो जाएगा. इस योजना का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने की बात कही है. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि सबसे पहले रूफटॉप सोलर पैनल कहां लगाए जाएंगे. माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इसे लेकर रोडमैप पेश कर सकती है.

क्या होता रूफटॉप सोलर पैनल?
रूफटॉप सोलर पैनल घर की छत पर लगाए जाते हैं. इन पैनलों में सोलर की प्लेट मौजूद होती है. इस तकनीक से सूर्य की किरणों से ऊर्जा लेकर बिजली उत्पादित की जाती है. पैनल में फोटोवोल्टिक सेल्स लगे होते हैं, जो सौर ऊर्जा को बिजली में बदलते हैं. सोलर पैनल से उत्पादित बिजली वैसे ही काम करती है, जैसे पावर ग्रिड से आई बिजली करती है. रूफटॉप सोलर पैनल का इस्तेमाल पिछले कुछ वक्त में बढ़ा है. सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार सब्सिडी देती है, ताकि लोग इसे आसानी से खरीद सकें. इसकी कीमत किलोवॉट के आधार पर निर्भर करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago